स्टोर रूम में ताला होने से जांच प्रभावित

बैरगनिया : नगर के महावीर प्रसाद ढ़ंढ़निया कन्या मध्य विद्यालय से कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे 11 बोरा चावल व जब्त टेंपो के मामले में बुधवार को सीओ जगदीश पासवान व थानाध्यक्ष संजीव कुमार जांच को स्कूल में पहुंचे थे. प्रभारी प्रधान शिक्षक राजेंद्र रजक नदारद थे. स्टोर रूम में ताला लगा हुआ […]

बैरगनिया : नगर के महावीर प्रसाद ढ़ंढ़निया कन्या मध्य विद्यालय से कालाबाजारी के लिए ले जाये जा रहे 11 बोरा चावल व जब्त टेंपो के मामले में बुधवार को सीओ जगदीश पासवान व थानाध्यक्ष संजीव कुमार जांच को स्कूल में पहुंचे थे.

प्रभारी प्रधान शिक्षक राजेंद्र रजक नदारद थे.
स्टोर रूम में ताला लगा हुआ था. फलत: न तो पंजी की जांच की जा सकी और न ही स्टोर में रखे चावल की. जांच अधिकारी द्वय ने बताया कि एमडीएम के स्टोर रूम को सील करने के लिये सदर एसडीओ को लिखा जायेगा. बता दें कि शनिवार को स्थानीय लोगों ने स्कूल से चावल ले जाने के दौरान स्कूल के गेट पर ही चावल लदे टेंपो को पकड लिया था. टेंपो छोड़ चालक फरार हो गया था. लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष चावल व टेंपो को जब्त कर थाना ले गये थे. बता दें कि उक्त घटना के बाद से स्कूल में एमडीएम ठप पड़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >