विशेष चेकिंग अभियान में 31 सौ की वसूली
सीतामढ़ी : एसपी के निर्देश पर नगर में चलाये जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान में 16 बाइक सवारों को दंडित कर कुल 31 सौ की राजस्व वसूली की गयी. पुलिस केंद्र में अवर निरीक्षक एमएस झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार को नगर के बाइपास रोड स्थित पासवान चौक पर नाका लगा कर चेकिंग की. जिसमें कागजात, हेलमेट, ट्रिपल लोड का उल्लंघन करनेवालों पर शिकंजा कसा गया.
