सीतामढ़ी : ईद पर्व को लेकर नगर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किये गये हैं. एसपी हरि प्रसाथ एस ने सभी थानाध्यक्षों को विशेष हिदायत दिया है.
इसके मद्देनजर मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर थाने की पुलिस ने पूरे शहर तथा आसपास के इलाके में फ्लैग मार्च किया. नगर के गोयनका कॉलेज से निकल कर पुलिस टीम मार्च करते जानकी स्थान, गोशाला चौक, मुरलियाचक, मधुबन, तलखापुर, चकमहिला, राजोपट्टी समेत अन्य जगहों पर आम लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया.
एएसपी अभियान ने बताया कि अपराध नियंत्रण तथा पर्व को ध्यान में रख कर उक्त मार्च किया गया है. फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ के सहायक सेनानायक धीरज कुमार, एसएसबी के अधिकारी व जवान के अलावा नगर थाना के अवर निरीक्षक सुमन कुमार मिश्रा सशस्त्र बल के साथ शामिल थे.
