बोखड़ा : प्रखंड में शुक्रवार से सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय खुल गये. पढ़ाई शुरू हो गयी है. हालांकि बच्चे काफी कम संख्या में स्कूल पहुंच रहे है. अधिकांश स्कूलों में 50 फीसदी भी बच्चे नहीं आ रहे हैं. वही कई स्कूलों में एमडीएम बंद है. वैसे प्रखंड क्षेत्र में बराबर चावल व राशि के अभाव में आधा दर्जन स्कूलों में एमडीएम बंद रहता है. एमडीएम सुचारु रूप से चले, इसके प्रति अधिकारी गंभीर नहीं है.
बच्चों के निवाले पर अधिकारी गंभीर नहीं
बोखड़ा : प्रखंड में शुक्रवार से सभी प्राथमिक व मध्य विद्यालय खुल गये. पढ़ाई शुरू हो गयी है. हालांकि बच्चे काफी कम संख्या में स्कूल पहुंच रहे है. अधिकांश स्कूलों में 50 फीसदी भी बच्चे नहीं आ रहे हैं. वही कई स्कूलों में एमडीएम बंद है. वैसे प्रखंड क्षेत्र में बराबर चावल व राशि के […]

मवि उखड़ा का मामला
मध्य विद्यालय, उखड़ा में न तो शुक्रवार और न ही शनिवार को एमडीएम बना. दोनों दिन सैकड़ों बच्चों को भूखे घर लौटना पड़ा. शनिवार को नामांकित 613 में 310 बच्चे एवं चार शिक्षक मौजूद थे. प्रभारी प्रधान पंकज कुमार ने बताया कि पूर्व में अपने जेब से चार माह तक एमडीएम का संचालन किया. इसके प्रभारी कमरे आलम हैं. उनके द्वारा चार माह में एमडीएम मद में हुए खर्च की राशि अब तक नहीं दी गयी है. अब वे जेब से एमडीएम चलाने में सक्षम नहीं है. इसी कारण एमडीएम बंद हैं.
प्रावि दक्षिणवारी टोल का मामला
प्राथमिक विद्यालय दक्षिणवारी खड़का में करीब दो माह से एमडीएम बंद है. शिक्षक संजीत कुमार ने बताया कि प्रधान शिक्षक प्रखंड कार्यालय में प्रतिनियुक्त है. उनके द्वारा शिक्षिका सिंधु कुमारी को प्रभार नहीं दिया गया है . बताया कि वे मूल रूप से मध्य विद्यालय, खड़का के शिक्षक हैं. इस स्कूल में उनकी प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रधान का प्रभार नहीं मिलने के चलते ही एमडीएम ठप पड़ा हुआ है. बच्चे भी काफी कम संख्या में आ रहे हैं.