सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रविवार को ललित आश्रम में जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश सचिव मनीष यादव ने भाग लिया. जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने बैठक के मुख्य एजेंडा से सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि अभी तक जिला से पांच लाख सदस्यों का रसीद दिया गया है, जिसमें अधिकांश जमा है. बाकि समय पर जमा हो जायेगा.
डिजिटल इंडिया राजीव गांधी की देन : मनीष
सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक रविवार को ललित आश्रम में जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रुप से प्रदेश सचिव मनीष यादव ने भाग लिया. जिलाध्यक्ष श्री शुक्ला ने बैठक के मुख्य एजेंडा से सदस्यों को अवगत कराते हुए कहा कि अभी तक जिला से पांच […]

पंचायतों में अध्यक्ष बनाने के लिए फोटो एवं मोबाइल नंबर देना अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी जिला कांग्रेस कमेटी बिहार के सभी जिलों से अधिक मजबूत और सबल है और आगे भी रहेगा. प्रदेश के सभी कार्यक्रमों का बखूबी एवं अच्छा से पालन होता आया है और आगे भी होगा. प्रदेश सचिव श्री यादव ने संगठन को सबल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला को बधाई दिया तथा संगठन को और आगे बढ़ाने पर जोर दिया. उन्होंने सभी प्रखंड प्रभारियों को 10 जुलाई तक सभी पंचायत अध्यक्षों की सूची जिला कमेटी एवं प्रदेश कमेटी को भेज देने के लिए कहा.
साथ हीं पंचायतों में चुने गये कांग्रेसी मुखिया को माला पहना कर स्वागत किया. उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया एवं पंचायती राज राजीव गांधी की देन है. भाजपा नेता अपना नाम देकर जनता को गुमराह कर रहे हैं. मौके पर मधुरेंद्र कुमार सिंह, विजेंद्र यादव, राजकुमार साह, सत्येंद्र कुमार तिवारी, मो अफाक खान, जिला प्रवक्ता शिवशंकर शर्मा, मो परवेज आलम, सीताराम झा, डॉ भुवनेश्वरी मिश्र, सुरेश रजक, मो सहन शाह, महेश्वर गिरी, मणिभूषण, डॉ मोबिनुल हक, ताराकांत झा, शंभु शंकर भोला, अनिल पांडेय, शत्रुध्न मिश्र, ईश्वर चंद्र दीन, हरदेव पाठक, मो अंजारूल हक तौहीद समेत कई लोग उपस्थित थे.