12 मेगावाट मिल रही बिजली

परेशानी. गरमी से शहर के लोगों का हुआ जीना मुहाल पर्याप्त िबजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान हैं उपभोक्ता आवंटन कम होने से अिभयंता बेबस सीतामढ़ी : पड़ रही भीषण गरमी से आम से खास तक बेहद परेशान हैं. एक तरह से गरमी ने लोगों की दिनचर्या बदल कर रख दिया है. गरमी से लोगों […]

परेशानी. गरमी से शहर के लोगों का हुआ जीना मुहाल

पर्याप्त िबजली आपूर्ति नहीं होने से परेशान हैं उपभोक्ता
आवंटन कम होने से अिभयंता बेबस
सीतामढ़ी : पड़ रही भीषण गरमी से आम से खास तक बेहद परेशान हैं. एक तरह से गरमी ने लोगों की दिनचर्या बदल कर रख दिया है. गरमी से लोगों को न तो दिन में चैन मिलता है और न रात में चैन की नींद सो पाते हैं.
सुबह होते ही कड़ी धूप निकल रही है. अगर किसी को कहीं जाना होता है तो उनकी कोशिश होती है कि सूर्योदय के पूर्व ही गंतव्य तक पहुंच जायें. कारण कि कड़ी धूप की चपेट में आने से बीमार पड़ने की भी संभावना बनी रहती है. इधर, बिजली की असुविधा के चलते यह गरमी लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है.
नहीं मिलती पर्याप्त बिजली : सीतामढ़ी शहर व डुमरा समेत आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिजली की पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है. सरकार का वह दावा मजाक बन गया है कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. स्थिति कुछ और है.
शहर व जिला मुख्यालय, डुमरा में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए 20 मेगावाट बिजली की जरूरत है, जबकि मात्र 12 से 13 मेगावाट बिजली का आवंटन मिल पा रहा है. आवंटन कम मिलने की बात कह विभागीय अभियंता 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करने से हाथ खड़ा कर दे रहे हैं. यह स्थिति कब तक बनी रहेगी, बताने में अभियंता असमर्थ हैं. बताया गया है कि करीब एक माह से औसतन 12 मेगावाट बिजली मिल रही है. यही कारण है कि किसी भी क्षेत्र में समुचित बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है.
जिले को 20 मेगावाट की है जरूरत
बनाया गया रोस्टर : विद्युत विभाग की गत दिन संपन्न समीक्षा बैठक में रोस्टर के तहत क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति करने का निर्णय लिया गया था. दो माह के आवंटन की उपलब्धता के आधार पर सीतामढ़ी अवर प्रमंडल कार्यालय ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बिजली की आपूर्ति को रोस्टर आधारित कर दिया है ताकि संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को यह मालूम रहे कि उनके क्षेत्र में कब व कितने घंटे बिजली रहेगी और कब नहीं.
कहते हैं सहायक अभियंता : सहायक विद्युत अभियंता अमर प्रकाश ने बताया कि बिजली के आवंटन के आधार पर रोस्टर तैयार किया गया है. मात्र 12-13 मेगावाट बिजली मिल रही है. इससे भी कम आवंटन मिलने पर रोस्टर में बदलाव कर दिया जायेगा.
सट डाउन टाइमिंग
शिवहर व डुमरा के लिए
08:00 एएम से 10:00 एएम
01:00 पीएम से 02:00 पीएम
08:00 पीएम से 10:00 पीएम
लगमा व राजोपट्टी फीडर
09:00 एएम से 11:00 एएम
02:30 पीएम से 03:30 पीएम
06:00 पीएम से 08:00 पीएम
सीतामढ़ी फीडर
10:00 एएम से 12:00 एएम
03:30 पीएम से 05:30 पीएम
08:30 पीएम से 10:00 पीएम
मेहसौल व सोनबरसा
08:00 एएम से 09:00 एएम
02:00 पीएम से 03:00 पीएम
06:30 पीएम से 07:30 पीएम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >