बलिगढ़ में टेंपो की ठोकर से वृद्ध की मौत

टेंपो चालक फरार मौके पर पहुंची पुलिस रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के औराई पथ पर बलिगढ़ गांव के समीप टेंपो की ठोकर से एक वृद्ध की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना के बाद उक्त स्थल पर थोड़ी देर के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही. जानकारी के अनुसार टेंपो नंबर बीआर 06,पीबी 0241 […]

टेंपो चालक फरार

मौके पर पहुंची पुलिस
रून्नीसैदपुर : थाना क्षेत्र के औराई पथ पर बलिगढ़ गांव के समीप टेंपो की ठोकर से एक वृद्ध की मौत घटना स्थल पर हो गयी. घटना के बाद उक्त स्थल पर थोड़ी देर के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही.
जानकारी के अनुसार टेंपो नंबर बीआर 06,पीबी 0241 एवं बीआर 06,पीसी 6924 रून्नीसैदपुर की ओर से जा रही थी. दोनों टेंपो चालक तेज गति से ओवर टेक कर रहा था. इसी क्रम में एक राहगीर वृद्ध (65 वर्ष) टेंपो की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद दोनों टेंपो चालक टेंपो को छोड़कर फरार हो गये.
सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. वहीं शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं पुलिस ने दोनों टेंपो को जब्त कर ली है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं की जा सकी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >