प्रमुख की कुरसी पर फूलकुमारी का कब्जा

परिहार : प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में सदर एसडीओ संजय कृष्ण की मौजूदगी में प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव हुआ. चुनाव प्रक्रिया की निर्धारित समय के पूर्व ही सभी पंचायत समिति सदस्य मनरेगा भवन में पहुंच चुके थे. ठीक 10:05 बजे एसडीओ द्वारा सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. उसके […]

परिहार : प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में सदर एसडीओ संजय कृष्ण की मौजूदगी में प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव हुआ. चुनाव प्रक्रिया की निर्धारित समय के पूर्व ही सभी पंचायत समिति सदस्य मनरेगा भवन में पहुंच चुके थे. ठीक 10:05 बजे एसडीओ द्वारा सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. उसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई.

प्रमुख पद के लिए एक मात्र धनहा की पंसस फूलकुमारी देवी ने नामांकन का परचा दाखिल किया. दूसरा प्रत्याशी नहीं होने के कारण फूलकुमारी देवी को निर्वाचित घोषित किया गया. उपप्रमुख पद के लिए पंसस रफी हैदर व कृष्ण पासवान ने नामांकन दाखिल किया. कृष्ण कुमार को 24 व रफी हैदर को 15 मत मिले.
इस तरह नौ मतों के अंतर से उप प्रमुख के रूप में श्री पासवान निर्वाचित हुए. एसडीओ श्री कृष्ण ने प्रमुख व उप प्रमुख को प्रमाण पत्र दिया. चुनाव के बाद प्रमुख व उप प्रमुख अपने समर्थकों के साथ मंदिर पहुंची. बता दें कि फूलकुमारी देवी नौवीं प्रमुख हैं. प्रखंड की स्थापना वर्ष 1956 में हुई थी. तब से अब तक यह पहली बार है कि प्रमुख के पर पद निर्विरोध चुनाव हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >