मीट हाउस को ध्वस्त कर जमीन पर दिलाया कब्जा

पुपरी : एम के निर्देश पर रविवार को नगर के वार्ड संख्या छह अंतर्गत स्टेशन पहुंच पथ में एक मीट हाउस को ध्वस्त कर जमीन को जमीन मालिक को दखल-कब्जा करा दिया गया. जानकारी के अनुसार, उक्त मकान में 31 मार्च तक मीट हाउस का दुकान संचालित था. एक अप्रैल से प्रदेश में शराब बंदी […]

पुपरी : एम के निर्देश पर रविवार को नगर के वार्ड संख्या छह अंतर्गत स्टेशन पहुंच पथ में एक मीट हाउस को ध्वस्त कर जमीन को जमीन मालिक को दखल-कब्जा करा दिया गया.

जानकारी के अनुसार, उक्त मकान में 31 मार्च तक मीट हाउस का दुकान संचालित था. एक अप्रैल से प्रदेश में शराब बंदी कानून प्रभावी होने पर उक्त मीट की दुकान बंद हो गयी. दंडाधिकारी सह बीडीओ, थानाध्यक्ष व उत्पाद अधीक्षक की मौजूदगी में उक्त मीट हाउस की ताला तोड़ कर जमीन मालिक को सुपुर्द करा दिया गया.
बताया गया कि उक्त दुकान से 22 कार्टून बीयर बरामद की गयी है. जमीन मालिक द्वारा डीएम को एक आवेदन देकर बताया गया था कि उक्त मीट हाउस दुकानदार द्वारा उनका जमीन खाली नहीं किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >