जर्जर तार व लो वोल्टेज से नगरवासी हलकान

रविवार को तीन से चार घंटा ही रही बिजली शिवहर : मस भरी गर्मी में अगर बिजली की लाईन कट जाय. लाईन नहीं रहने के कारण मोटर नहीं चलने से पानी की समस्या हो. लो वोल्टेज के कारण पंखा व मोटर का चलना मुश्किल हो. टिमटिमाती रोशनी में बबुआ की पढ़ाई मुश्किल हो. टीवी नहीं […]

रविवार को तीन से चार घंटा ही रही बिजली

शिवहर : मस भरी गर्मी में अगर बिजली की लाईन कट जाय. लाईन नहीं रहने के कारण मोटर नहीं चलने से पानी की समस्या हो. लो वोल्टेज के कारण पंखा व मोटर का चलना मुश्किल हो. टिमटिमाती रोशनी में बबुआ की पढ़ाई मुश्किल हो. टीवी नहीं चलने से बाबा का समाचार देख पाना दूभर हो, तो लोगों का बिजली विभाग पर खुन्नस निकालना स्वाभाविक है. कुछ इसी तरह की समस्या से हलकान हैं नगरवासी. वे सभी प्रभात खबर की टीम को देखने ही अपनी समस्या को बताने लगे.
कहा जिले में लो वोल्टेज की समस्या सभी समस्या की जड़ है किंतु विभाग इस मामले में उदासीन है. आखिर लाईन रहने से क्या फायदा जब लो वोल्टेज हो. केवल खानापूर्ति के ही लाईन दी जा रही है. ताकि बिल का भुगतान हो सके. रविवार को बिजली ने हद कर दी. 20 से 22 घंटा शहर में बिजली उपलब्ध कराने का दावा करने वाला विभाग करीब तीन से चार घंटा ही बिजली उपलब्ध करा सका. ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली की समस्या बनी रही.
जिनके पास जनरेटर की सुविधा है उनको उमसभरी गर्मी से भले ही राहत मिल जाता हो किंतु साधन विहीन लोग बिजली के आभाव में हलकान है. इधर जर्जर तार पोल भी दुर्घटना की संभावना को बढ़ाता नजर आ रहा है. वार्ड 13 निवासी जितेंद्र कुमार का कहना है कि जर्जर तार व लो वोल्टेज की समस्या से लोग हलकान है.
वार्ड 13 में पोल में लकड़ी बांधकर जैसे तैसे पोल को खड़ा रखा गया है. जो विभागीय व्यवस्था का पोल खोल रही है. वार्ड 13 के ही रामविनय भगत का कहना है कि जगह जगह टोका फंसाकर लोग मुफ्त की बिजली जला रहे है. बिल भूगतान करने वाले लोग लोवोल्टेज की समस्या से जूझ रहे है. विभाग भी चांदी काट रहा है. टोका फंसाने से वाहनों के आवागमन की भी समस्या तार नीचे रहने के कारण उत्पन्न हो रही है. वार्ड 3 के आंटा चक्की के संचालक हनुमान कमलापूरी का कहना है कि तीन फेज लाईन लिये हैं. किंतु लोवोल्टेज की समस्या से पिसाई का कार्य प्रभावित होता है.
वार्ड 4 के शिवशंकर गुप्ता का कहना है कि बरसात का समय आ गया है. जर्जर तार को विभाग बदले अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती है. भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिव शंकर प्रसाद गुप्ता, मो अबुकैस, मो सुयेब, चंद्रभूषण चौधरी, शशि भूषण चौधरी व मुकेश चौधरी का कहना है कि पोस्ट ऑफिस सेआईबी तक आने वाली बिजली की जर्जर है. जंफर के सहारे काम चलता है. जिससे वार्ड 10 में बिजली की समस्या बनी रहती है. कर्मी शिकायत को नजरअंदाज कर देते है. बिजली के पोल पर तार की जगह जर्जर तारों का जाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >