सीतामढ़ी : जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की रात जमकर हुई मारपीट की घटना में एक ही परिवार के सात लोग जख्मी हो गये.
जख्मी महेश तिवारी, गणेश तिवारी, राम नरेश तिवारी, राम भरोष तिवारी, रंजू तिवारी, रीता देवी व सौरभ तिवारी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. नगर थाना की पुलिस ने पीड़ित परिवार का फर्द बयान दर्ज किया है, जिसमें पट्टीदार राम कृपाल तिवारी, सुनील तिवारी, गौरव तिवारी, रोहित तिवारी, जटा शंकर तिवारी, अनिल तिवारी, राम निवास तिवारी, राम विकास तिवारी, बबिता देवी व उर्मिला देवी समेत अन्य को आरोपित किया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
