सड़क दुर्घटना में पूर्व वार्ड सदस्य की मौत

बाजपट्टी : सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत रधाउर स्कूल के समीप पूर्व वार्ड सदस्य सुरेश साह की मौत हो गयी. 35 वर्षीय सुरेश साह बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनगांव उत्तरी पंचायत अंतर्गत महमदा गांव निवासी थे. वे पूर्व वार्ड पार्षद के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. अधिवक्ता सह ग्रामीण दयाशंकर उर्फ मुन्ना ने यह जानकारी देते […]

बाजपट्टी : सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत रधाउर स्कूल के समीप पूर्व वार्ड सदस्य सुरेश साह की मौत हो गयी. 35 वर्षीय सुरेश साह बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बनगांव उत्तरी पंचायत अंतर्गत महमदा गांव निवासी थे. वे पूर्व वार्ड पार्षद के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी थे. अधिवक्ता सह ग्रामीण दयाशंकर उर्फ मुन्ना ने यह जानकारी देते हुए बताया

कि शनिवार को सुरेश साह नेपाल से लौट रहे थे. घटनास्थल के समीप सड़क खराब रहने के कारण बाइक असंतुलित होकर गिर गयी. सर में गंभीर रूप से चोट लगने के कारण घटनास्थल पर सुरेश साह की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >