सीतामढ़ी : पुनौरा ओपी के पुनौरा गांव में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद को शांत करने पहुंची पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. एक पक्ष के लोगों ने गश्ती दल पर हमला कर दिया. सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (जमादार) रामाश्रय पासवान से मारपीट की गयी, जिससे एक अंगुली टूट गयी. हमलावरों ने होमगार्ड के एक जवान से राइफल छीनने का प्रयास किया. जख्मी जमादार ने निजी तौर पर अपना इलाज कराया है. उधर पुनौरा ओपी प्रभारी लालबाबू प्रसाद ने जमादार पर किसी तरह के हमले से इनकार किया है.
पुनौरा में पुलिस पर हमला जमादार की अंगुली तोड़ी
सीतामढ़ी : पुनौरा ओपी के पुनौरा गांव में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच विवाद को शांत करने पहुंची पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. एक पक्ष के लोगों ने गश्ती दल पर हमला कर दिया. सहायक पुलिस अवर निरीक्षक (जमादार) रामाश्रय पासवान से मारपीट की गयी, जिससे एक अंगुली टूट गयी. हमलावरों […]

पीड़ित जमादार ने बताया कि वह बुधवार की शाम दो गुटों के बीच हुए झगड़े के बाद मारपीट की सूचना पर बैठी पंचायत पहुंचे थे. वहां एक गुट के लोगों ने उनके अलावा एक होमगार्ड के जवान पर हमला कर दिया. उनके साथ ग्रामीणों ने मारपीट भी की, जिससे उनकी अंगुली को चोट पहुंची है.
जवान ने बताया कि भीड़ की ओर से राइफल छीनने का भी प्रयास किया गया. एसपी हरि प्रसाथ एस ने बताया कि वह मामले को देख रहे हैं.
दो गुटों में विवाद को शांत करने पहुंची थी पुलिस
होमगार्ड के जवान से राइफल छीनने का प्रयास
ओपी प्रभारी ने किया घटना होने से इनकार