महिला की मौत

पुपरी : थाना अंतर्गत गाढ़ा गांव में मंगलवार की रात संदेहास्पद स्थिति में बिंदु देवी नामक महिला की मौत हो गयी. घटना को लेकर मृतिका के भाई दरभंगा जिले के जाले थाना अंतर्गत राढ़ी गांव निवासी सुनील पासवान के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पति दिनेश पासवान, ससुर लक्ष्मी पासवान के अलावा सास व ननद […]

पुपरी : थाना अंतर्गत गाढ़ा गांव में मंगलवार की रात संदेहास्पद स्थिति में बिंदु देवी नामक महिला की मौत हो गयी. घटना को लेकर मृतिका के भाई दरभंगा जिले के जाले थाना अंतर्गत राढ़ी गांव निवासी सुनील पासवान के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पति दिनेश पासवान, ससुर लक्ष्मी पासवान के अलावा सास व ननद को भी अभियुक्त बनाया गया है. नामजद लोगों पर दहेज में बाइक नहीं देने के कारण बिंदु को जान मार देने का आरोप लगाया गया है. इधर ग्रामीणों का कहना है कि सभी परिवार में थोड़ा बहुत नोक-झोंक होता रहता है. दिनेश मुंबई में रहता है. घटना के दिन बिंदु के सास-ससुर भी घर के बाहर थे.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज देने के बाद जांच-पड़ताल में जुट गयी है. घटना के बाद से ग्रामीण खासतौर पर बिंदु के दो वर्षीय पुत्री के भविष्य को लेकर चिंतित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >