नगर में आज से होगा इंफ्रास्ट्रक्चर व हाउस होल्ड सर्वे

सीतामढ़ी : सूबे के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर आज से नगर परिषद की ओर से नगर में आधारभूत संरचना एवं घरों के सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है़ इसके लिए कुल 84 लोगों की टीम तैयार किया गया है़ कार्यपालक पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद साह से मिली जानकारी के अनुसार सभी […]

सीतामढ़ी : सूबे के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर आज से नगर परिषद की ओर से नगर में आधारभूत संरचना एवं घरों के सर्वे का कार्य प्रारंभ हो गया है़ इसके लिए कुल 84 लोगों की टीम तैयार किया गया है़ कार्यपालक पदाधिकारी तारकेश्वर प्रसाद साह से मिली जानकारी के अनुसार सभी 28 वार्डों के लिए अलग-अलग टीमें बनायी गयी है़ प्रत्येक टीम में एक टीम लीडर के अलावा एक पर्यवेक्षक व एक सर्वेयर की नियुक्ति की गयी है़

इन बिंदुओं पर होगा सर्वे: सड़क का नाम व संख्या, सड़क के किस दिशा में स्थित है, घर के मुखिया का नाम, पिता या पति का नाम, श्रेणी, एसइसीसी का नंबर यदि है तो, मोबाइल नंबर, परिचय पत्र संख्या, क्या घर में शौचालय है, यदि है तो शौचालय का प्रकार, फ्लश शौचालय के मामले में मल निस्तारण, यदि शौचालय नहीं है तो नगर परिषद को आवेदन किया है, यदि शौचालय नहीं है तो क्या शौचालय बनाने के लिए स्थान उपलब्ध है,
क्या पानी की पाइप लाइन से घर में कनेक्शन है, यदि नहीं है तो पानी का सोर्स क्या है, यदि नहीं तो घर से वर्तमान पाइप लाइन की दूरी , विद्युत कनेक्शन है या नहीं व यदि है तो क्या विद्युत मीटर स्थापित है आदि .
इनके नेतृत्व में होगा सर्वे: नगर परिषद की ओर से सर्वे कार्य के लिए अपने सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को लगाया गया है़ इसके लिए सभी 28 वार्डों में एक टीम लीडर के अलावा एक पर्यवेक्षक व एक सर्वेयर की नियुक्ति की गयी है़ टीम लीडर के रूप में वार्ड नंबर1 से 28 तक क्रमश: अरूण कुमार चौबे, संजीव कुमार बिंदेश्वर राउत, रवि शेखर झा,
रंजीत कुमार, विनय कुमार गुप्ता, राम बाबू मिश्र, दिनेश कुमार तिवारी, कालिका नंद प्रसाद, अल्पना कुमारी, कमलेश कुमार दूबे, आलोक कुमार, राम रतन प्रसाद सिंह व विजय पाल का नाम शामिल है़ सभी टीम लीडर को दो-दो वार्डों की जिम्मेवारी दी गयी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >