बोखड़ा़ : प्रखंड के खरका गांव के वार्ड नंबर-7 निवासी अखिलेश झा का फूस की झोपड़ी सोमवार की रात आयी आंधी व पानी में गिर गया. अब श्री झा सड़क पर आ गये है.
काफी मेहनत से अपने व बाल-बच्चों के रहने के लिए एक झोपड़ी बनाये थे. बताया कि घर गिरने से अचानक उनकी परेशानी बढ़ गयी है. मंगलवार को इसकी खबर मिलते ही मुखिया मदनमोहन झा व पंसस मुन्नी देवी ने गिरे घर का जायजा लिया. दोनों के प्रयास से अंचल कार्यालय की ओर से पीड़ित परिवार को एक पोलीथीन उपलब्ध कराया गया है.
सीओ भाग्यनारायण राय ने बताया कि वे बाहर है. नाजिर को मामले की जांच करा पीड़ित को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने को कहा गया है. लौटने पर वे खुद मौके पर जायजा लेंगे.
