सीतामढ़ी : जिला प्रेरक संघ की बैठक सोमवार को ललित आश्रम में हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने की. बैठक में कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि संविदा पर नियोजित साक्षर भारत मिशन कार्यक्रम में कार्यरत कर्मियों की सेवा स्थायी एवं सरकारी कर्मचारी की तरह सुविधा मिलना चाहिए.
अशोक चौधरी की अध्यक्षता में गठित कमेटी एवं राज्य सरकार द्वारा घोषणा में विलंब होने से अब कर्मियों का दिल घबराने लगा है. बैठक में पंचायत लोक शिक्षा केंद्र पर अवकाश कैलेंडर उपलब्ध कराने, लंबित आवर्ती एवं अनावर्ती मद् की बकाया राशि सभी पंचायत लोक शिक्षा समिति के खाता में उपलब्ध कराने,
बुनियादी साक्षरता या राष्ट्रीय बुनियादी साक्षरता में शामिल वन साक्षरों से संबंधित बकाया राशि प्रेरकों को देने की मांग की गयी. साथ ही खाता संचालन के लिए समय-सयम पर प्रशिक्षण दिलाने तथा पंचायत लोक शिक्षा केंद्र पर व्यय की जाने वाली 2250 रुपये प्रति माह जो अब तक लंबित है.
