दो आरोपितों को आरपीएफ ने पकड़ा
सीतामढ़ी़ : आरपीएफ ने एक मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर समस्तीपुर रेल न्यायालय भेज दिया है. उप निरीक्षक चंदन कुमार सिंह ने बताया कि सात अप्रैल को समस्तीपुर अपराध शाखा के द्वारा स्थानीय स्टेशन परिक्षेत्र में छापेमारी की गयी थी.
इस दौरान मिठाई व सत्तू विक्रेता अपना ठेला छोड़ फरार हो गया था. दोनों ठेला को जब्त कर लिया गया था. पुलिस के दवाब में आरोपित नगर के रामपुर लक्ष्मणा बीनवा टोला निवासी रामएकबाल साह व मेहसौल नया टोला का बैद्यनाथ सहनी ने रविवार को आरपीएफ कार्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
