चंचल पांडे समेत नेपाल के पांच अपराधी गिरफ्तार

सुरेश केडिया अपहरण कांड बैरगनिया (सीतामढ़ी) : नेपाल के व्यवसायी सुरेश केडिया अपहरण मामले में पांच अपराधियों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी नेपाल के हैं. पांचों ने व्यवसायी केडिया के अपहरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए भारतीय अपराधियों के नाम का खुलासा भी कर दिया है. गिरफ्तार अपराधियों में गढ़ी माई […]

सुरेश केडिया अपहरण कांड

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : नेपाल के व्यवसायी सुरेश केडिया अपहरण मामले में पांच अपराधियों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी नेपाल के हैं. पांचों ने व्यवसायी केडिया के अपहरण में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए भारतीय अपराधियों के नाम का खुलासा भी कर दिया है. गिरफ्तार अपराधियों में गढ़ी माई नगरपालिका वार्ड नंबर-2 के वीरेंद्र यादव, पुष्कर कुमार चौधरी, बारा जिला के कवही गांव निवासी चंचल पांडे, जियालाल यादव व इनरवा गांव निवासी जियालाल यादव शामिल हैं.
यह जानकारी बुधवार को नेपाल के मध्य क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख डीआइजी पशुपति उपाध्याय ने दी. उन्होंने बताया कि केडिया के अपहरण की साजिश नेपाली अपराधी चंचल पांडे ने बिहार के मोतिहारी जेल में बंद शातिर अपराधी बबलू दूबे Â बाकी पेज 15 पर
चंचल पांडे समेत
से जेल में मुलाकात कर रची थी. बबलू से मुलाकात के बाद चंचल ने अपहरण की योजना को धरातल पर उतारने के लिए नेपाल के वीरेंद्र, जियालाल, पुष्कर व जियालाल यादव को साजिश में शामिल कर लिया. इसके बाद बबलू ने अपने शागिर्दों को चंचल से संपर्क कर केडिया के अपहरण का निर्देश दिया.
जेल में बंद बबलू दूबे ने रची थी अपहरण की साजिश
पांचों गिरफ्तार अपराधी नेपाल के
पूछताछ में भारतीय अपराधियों के नाम का किया खुलासा
लाइनर का काम कर रहे थे पांचों नेपाली अपराधी
बबलू दूबे से जेल में जाकर मिला था गिरफ्तार चंचल पांडे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >