कार्यक्रम. दो वर्ष के कार्यकाल में हो गया कांग्रेस का सफाया
लालू को बचाने के लिए गायब हुई चारा घोटाले की फाइल: सीतामढ़ी . बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पूर्व नगर विधायक सुनील कुमार पिंटू के आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि चारा घोटाले से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें मार्च में ही गायब हो गया था, लेकिन बिहार सरकार इसका संज्ञान अप्रैल में लिया़ सरकार ने जान बूझ कर 20 दिनों के बाद विषय को सार्वजनिक कर थाना में मामला दर्ज कराया है़
इससे जाहिर होता है कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद को जान बूझ कर बचाने के लिए पहले फाइल गायब कराया गया और बाद में मामले को दबा कर रखा गया़ उन्होंने मामले को सीबीआइ से जांच कराने की मांग की़ वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के संबंध में धांधली मामले में खानापूर्ति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा विभाग में भारी पैमाने पर गोरख धंधा का खेल चल रहा है़ इसे पूरी तरह से खत्म करने के लिए उपर से नीचे तक के लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए,
ताकि भविष्य में इस तरह की घटना न हो और बिहार वासियों को शर्म से सिर नीचे नहीं करना पड़े़ उन्होंने सांख्यिकी स्वयं सेवकों को हटाये जाने की निंदा करते हुए कहा कि इससे फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन में परेशानी होगी़ मौके पर एनडीए के सभी पूर्व व वर्तमान विधायक के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे़
सीतामढ़ी : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज भारत विश्व के चोटी के देशों में खड़ा है़ एक सर्वे के अनुसार मोदी विश्व के दूसरे सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में उभर कर आये हैं. यह देश के लिए गर्व की बात है़
श्री मोदी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए पिछले मात्र दो सालों में 66 योजनाएं लायी गयी है़ इसमें सबसे अधिक फायदा बिहार को हुआ है़ क्योंकि प्रधानमंत्री का मानना है कि जब तक बिहार का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास संभव नहीं है़ श्री मोदी बुधवार को स्थानीय राजेंद्र भवन में केंद्र की मोदी सरकार के दो वर्ष पूरा होने के अवसर पर विकास पर्व कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार की उपलब्धि गिना रहे थे़
उन्होंने बिजली के क्षेत्र में उपलब्धियों व किसान के हित में फसल बीमा योजना समेत केंद्र सरकार की सभी उपलब्धियों को कार्यकर्ताओं के सामने रखा़ श्री मोदी बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार का लॉ एंड ऑर्डर इतना बिगड़ गया है कि कोई भी व्यापारी यहां नहीं आना चाहता है़ परीक्षा में नकल बिहार को पूरी दुनियां में शर्मशार किया है़ पिछड़ों व दलितों को दिये जाने वाले छात्रवृत्ति की राशि को घटा कर 15 हजार कर दिया है़
उन्होंने नीतीश कुमार को चेतावनी देते हुए कहा कि पिछड़ों व दलितों को दिये जाने वाला छात्रवृत्ति बंद हुआ, तो एनडीए चुप नहीं बैठेगा़ कहा कि नीतीश कुमार आरक्षण का भ्रम पैदा कर दलितों-पिछड़ों का वोट लेकर जीत गये और आज उसी के साथ भेदभाव कर रहा है़ उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को अभी दो वर्ष ही हुआ है़ अभी तीन वर्ष का कार्यकाल बांकी है़ सभी वादों को हर हाल में पूरा किया जाएगा़ कहा कि मोदी के दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान ही कांग्रेस का सफाया हो गया है़
श्री मोदी ने कहा कि देश में सबसे अधिक मुसलमान कश्मीर व असम में रहते हैं. दोनों ही राज्य में भाजपा की सरकार है़ सिखों के प्रदेश पंजाब में भी अकाली-भाजपा की सरकार है़ कोई भी कह दे कि हमारी सरकार ने कभी भी मुसलमानों के साथ कोई भेद भाव किया है़ उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की़
इन्होंने भी किया संबाेधित: कार्यक्रम को शिवहर सांसद रमा देवी, स्थानीय सांसद राम कुमार शर्मा, पूर्व विधायक सुनील कुमार पिंटू, मोती लाल प्रसाद, राम नरेश यादव, विधायक दिनकर राम व पूर्व एमएलसी बैद्यनाथ प्रसाद समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया़ कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने किया़ मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष मोहन झा, हम के जिलाध्यक्ष राम स्नेही पांडेय, उपेंद्र शक्ल, उमेश चंद्र झा, नवीन कुमार सिंह व प्रमोद चंद्रवंशी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे़
