शातिर राकेश यादव गिरोह का सदस्य धराया

सीतामढ़ी : नगर थाना की पुलिस ने शहर के बसवरिया इलाके से मोबाइल सर्विलांस के आधार पर शातिर राकेश यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य कन्हैया सिंह को धर दबोचा है़ थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि कन्हैया राकेश यादव गिरोह के लिए रंगदारी मांगने के लिए रेकी का काम करता था़ इसकी सरगरमी से तलाश […]

सीतामढ़ी : नगर थाना की पुलिस ने शहर के बसवरिया इलाके से मोबाइल सर्विलांस के आधार पर शातिर राकेश यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य कन्हैया सिंह को धर दबोचा है़

थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि कन्हैया राकेश यादव गिरोह के लिए रंगदारी मांगने के लिए रेकी का काम करता था़ इसकी सरगरमी से तलाश थी़ राकेश मूल रूप से सहियारा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव का रहने वाला है व फिलहाल शहर से सटे बसवरिया में किराये के मकान में रहता था़ वह राकेश यादव के लिए काम कर रहा था़ कन्हैया पर चोरी के मामले में नगर थाना में कांड संख्या-1022/14 दर्ज है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >