ममता देवी बनी विरार की मुखिया

नानपुर : प्रखंड के विरार पंचायत से ममता देवी मुखिया पद के लिये चुनी गयी है़ इन्हें 1351 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं इनके निकटतम प्रत्याशी शहीना परवीन को 963, खवीजा खातून को 620, अंजू कुमारी को 429, श्यामा देवी को 107, आशा झा को 97, उर्मिला देवी को 89, अनबरी बेगम को 86 व […]

नानपुर : प्रखंड के विरार पंचायत से ममता देवी मुखिया पद के लिये चुनी गयी है़ इन्हें 1351 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं इनके निकटतम प्रत्याशी शहीना परवीन को 963, खवीजा खातून को 620, अंजू कुमारी को 429, श्यामा देवी को 107, आशा झा को 97, उर्मिला देवी को 89, अनबरी बेगम को 86 व इंद्रासन देवी को 63 मत प्राप्त हुए हैं.

इसी तरह पंचायत के ग्राम कचहरी के सरपंच पद के लिए सुनीता देवी निर्वाचित हुई हैं. सुनीता देवी को कुल 892 मत मिले, जबकि उनके निकटमत प्रतिद्वंदी जहां आरा को 738, अख्तरी बेगम को 619, किरण देवी को 514 व फरहत आरा को 476 मत प्राप्त हुए हैं. पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद पर शैल देवी विजयी हुई हैं. शैल देवी को कुल 1195 मत प्राप्त हुए हैं. वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रूबैदा खातून को 565, जिबछी देवी को 510, रागनी देवी को 478, नूर जहां को 416 व शांति देवी को 318 मत प्राप्त हुए हैं.
रंजू, राजकुमारी, सतीश व पशुपति जीते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >