चुनावी रंजिश. िनवर्तमान मुिखया के समर्थकों ने िदया घटना को अंजाम
पुनौरा ओपी क्षेत्र के रंजीतपुर गांव की घटना
सीतामढ़ी : नगर के पुनौरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत रंजीतपुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे कुछ लोगों ने घर में घुस कर लाठी-डंडा, फरसा व अन्य हथियारों से हमला कर एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को जख्मी कर दिया़ जख्मी लक्ष्मी नारायण साह, मनोज कुमार, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, प्रमोद कुमार व विनोद कुमार समेत छह लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़
नगर थाना की पुलिस ने पीड़ित लक्ष्मी नारायण साह का बयान दर्ज किया है, जिसमें स्थानीय राजेश पासवान, श्याम बाबू पासवान, मंजू देवी, रविंद्र पासवान, सीताराम पासवान, किशोरी पासवान, लखिंद्र पासवान व मुकेश पासवान के अलावा 8-10 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है़
पीड़ित ने अपने बयान में बताया है कि आरोपित राजेश पासवान चुनाव से एक दिन पूर्व 29 मई को उसके घर पर आकर निवर्तमान मुखिया राम प्रवेश पासवान के पक्ष में वोट डालने का दबाव दिया था, जिस पर उसने जवाब दिया था कि जिसको इच्छा होगी, उसको वोट देंगे़ इस पर आरोपित राजेश पासवान ने वोट
नहीं देने पर वोट के बाद अंजाम भुगतने की धमकी देकर चला गया था़ मतदान के बाद 31 मई की शाम वह गांव के मनोज कुमार के साथ शहर से घर लौट रहा था, इसी दौरान गांव के पासवान टोला के समीप पूर्व से घात लगाये आरोपितों ने दोनों को घेर कर मारपीट करना शुरू कर दिया़ दोनों भाग कर अपने घर में छुप गया़ अारोपितों ने पीछा करते हुए उसके घर में घुस कर तोड़-फोड़ व मारपीट शुरू कर दिया़
बैरगनिया . नगर पंचायत के जगजीवन नगर मुहल्ले में उपेंद्र राम की हत्या मामले में आरोपित विंदेश्वर राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि 23 अप्रैल की रात बरात के दौरान उपेंद्र राम की चाकू मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में चार नामजद आरोपित पूर्व में हीं पकड़े जा चुके हैं.
