पेंशन योजना : आधे को मिला लाभ, आधा वंचित

बोखड़ा : सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न पेंशन योजना के तहत प्रखंड के पंचायतों में आधे लाभार्थियों के बीच चुनाव पूर्व पेंशन राशि का वितरण कर दिया गया़ वहीं आधे से भी अधिक लाभार्थियों को वंचित छोड़ कर बीच में ही पंचायत सचिव गायब हो गये़ पंचायत सचिवों की इस रवैये से पेंशन भुगतान से वंचित […]

बोखड़ा : सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न पेंशन योजना के तहत प्रखंड के पंचायतों में आधे लाभार्थियों के बीच चुनाव पूर्व पेंशन राशि का वितरण कर दिया गया़ वहीं आधे से भी अधिक लाभार्थियों को वंचित छोड़ कर बीच में ही पंचायत सचिव गायब हो गये़ पंचायत सचिवों की इस रवैये से पेंशन भुगतान से वंचित लाभार्थियों में आक्रोश पनप रहा है़

वंचित लाभार्थियों का कहना है कि पंचायत सचिव पेंशन वितरण के लिए बार-बार आश्वासन देते हैं . उनके द्वारा कई बार बुला कर लौटा दिया गया है़ अंत में पैसा खत्म होने की बात कह कर चले गये़ वहीं इस संबंध में खड़का पंचायत के पंचायत सचिव नमोनाथ झा का कहना है कि 18 लाख रुपये उन्हें मिला था, जिसमें से करीब 16 लाख रुपये का वितरण किया जा चुका है़ दो लाख का एक चेक और है, जिसका कैश नहीं कराया जा सका है़ वंचित लाभार्थियों के बीच अभी 10-12 लाख रुपये का वितरण किया जाना है़ उनका कहना था कि दो लाख रुपये की राशि चंद लोगों के बीच ही खत्म हो जाएगा़
शेष वंचित लाभार्थी हंगामा खड़ा कर देंगे, इसलिए उन्हें वितरण करने की हिम्मत नहीं हो रही है़ वहीं प्रधान सहायक विनोद कुमार सिन्हा का कहना है कि पोखरैरा पंचायत में तीन लाख, खड़का पंचायत में दो लाख व खड़का उत्तरी पंचायत में एक चेक नहीं दिया गया है़ भुगतान से वंचित सभी लाभार्थियों के बीच राशि का वितरण करने के लिए अभी एक करोड़ 52 लाख रुपये की जरूरत है़ इस रकम के लिए जिला से डिमांड किया गया है़ राशि आने के साथ ही वितरण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा़ इधर बीडीओ महेश्वर पंडित ने बताया कि आवंटन कम आया था़ राशि की मांग की गयी है़ इसके अलावा सभी पंचायत सचिव चुनाव कार्य में व्यस्त हैं, इसलिए वितरण कार्य अधूरा रह गया है़ राशि मिलते ही वंचित लाभार्थियों के बीच राशि का वितरण कर दिया जाएगा़
मारपीट में जख्मी : पुपरी. थाना क्षेत्र के भहमा गांव में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने स्थानीय फिरोज अंसारी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया़ पीड़ित का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया गया़ पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >