नानपुर व बोखड़ा प्रखंड में मतदान आज

पंचायत चुनाव. जिले में सातवें चरण के मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, अिधकारी रहेंगे मुस्तैद सीतामढ़ी : पंचायत चुनाव के मद्देनजर सातवें चरण में जिले के नानपुर व बोखड़ा प्रखंड में बुधवार को मतदान होना है. इसके लिए दोनों प्रखंडों के प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान कराने […]

पंचायत चुनाव. जिले में सातवें चरण के मतदान को लेकर प्रशासनिक तैयारी पूरी, अिधकारी रहेंगे मुस्तैद

सीतामढ़ी : पंचायत चुनाव के मद्देनजर सातवें चरण में जिले के नानपुर व बोखड़ा प्रखंड में बुधवार को मतदान होना है. इसके लिए दोनों प्रखंडों के प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है. भयमुक्त व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन कमर कस चुका है. किसी भी बूथ पर कमजोर वर्ग के वोटरों को मतदान करने में बाधा पहुंचाने वाले लोगों की खैर नहीं. इस तरह की व्यवस्था की गयी है. पूर्व में अन्य प्रखंडों में हुए मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर मारपीट व विवाद की घटनाओं को ध्यान में रख कर उक्त दोनों प्रखंडों में मतदान की तैयारी की गयी है.
कर्मी बूथों की ओर रवाना : प्रखंड मुख्यालयों से पीठासीन पदाधिकारी व मतदान पदाधिकारी अग्रिम के साथ ही बैलेट बॉक्स व अन्य सामग्री प्राप्त कर बूथों के लिए रवाना हो गये. नानपुर प्रखंड में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया गया. मौके पर डीएसपी पंकज कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ अशोक यादव व थानाध्यक्ष मो अलाउद्दीन भी मौजूद थे.
नानपुर में 226 बूथ : नानपुर . प्रखंड में मतदान के लिए 228 बूथ बनाये गये हैं. बूथों पर 912 पीठासीन व मतदान कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं. पूरे प्रखंड को 17 जोन में बांट कर पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. कुल 93 बूथ संवेदनशील है. बता दें कि जिला पार्षद, मुखिया, सरपंच, पंसस, पंचायत सदस्य व पंच पद के लिए कुल 1226 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है.
बोखड़ा में 160 बूथ : बोखड़ा . प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. मंगलवार को हीं शाम पांच बजे चुनाव का प्रचार-प्रसार थम गया. बता दें कि 160 बूथों पर मतदान के लिए 640 कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बीडीओ महेश्वर पंडित व सीओ भाग्य नारायण राय ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव को प्रशासन कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा. थानाध्यक्ष मो अलाउद्दीन ने बताया कि धारा 144 लागू है. इसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निबटा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >