श्रद्धा से मनाया गया जानकी जन्मोत्सव

सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड अंतर्गत कैलाशी नगर, खैरवी स्थित विराट स्वरूप चारो धाम मंदिर में रविवार को श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ जानकी जन्मोत्सव मनाया गया़ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चला़ मंदिर की ओर से सुबह से ही भजन-कीर्तन व बधाई गीतों […]

सीतामढ़ी : बथनाहा प्रखंड अंतर्गत कैलाशी नगर, खैरवी स्थित विराट स्वरूप चारो धाम मंदिर में रविवार को श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ जानकी जन्मोत्सव मनाया गया़ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया, जो शाम तक चला़ मंदिर की ओर से सुबह से ही भजन-कीर्तन व बधाई गीतों का आयोजन किया गया था़

मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्री सीताराम नाम जाप की धुन से गांव व आस पास के गांवों का वातावरण भक्तिमय बना रहा़ इस मौके पर महंत कैलाशी देवी ने बताया कि उनकी इच्छा है कि मंदिर परिसर में आने वाले दिनों में नि:शुल्क भारतीय संस्कृति शिक्षण संस्थान चलाया जाए़

इसके लिए वे डीएम से मिल कर भारत व राज्य सरकार से मदद की मांग करेंगी़ उन्होंने कहा कि लोक कल्याण व जनहित के लिए भारतीय संस्कृति का ज्ञान आवश्यक है, इसलिए उनकी इच्छा है कि यहां के लोग भारतीय संस्कृति की शिक्षा लेकर समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >