सनकी होमगार्ड जवान की गोली से दुकानदार की मौत

सनकी होमगार्ड जवान की गोली से दुकानदार की मौत फोटो नंबर-14, घटनास्थल पर जाते एसपी हरि प्रसाद एस, डीडीसी ए रहमान, सदर एसडीओ संजय कृष्ण व अन्य ध्याननार्थ संपादक जीप्रस्तावित प्रथम पेज — विरोध में सड़क पर उतरे शहर के लोग– आग जला कर किया सड़क जाम– पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर– सूचना पर […]

सनकी होमगार्ड जवान की गोली से दुकानदार की मौत फोटो नंबर-14, घटनास्थल पर जाते एसपी हरि प्रसाद एस, डीडीसी ए रहमान, सदर एसडीओ संजय कृष्ण व अन्य ध्याननार्थ संपादक जीप्रस्तावित प्रथम पेज — विरोध में सड़क पर उतरे शहर के लोग– आग जला कर किया सड़क जाम– पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर– सूचना पर पहुंचे एसपी, एएसपी, सदर एसडीओसंवाददातासीतामढ़ी : नगर थाना अंतर्गत लखनदेई पुल के समीप स्थित सन साइन बुक डिपो के संचालक सुनील कुमार उर्फ चुन्नू की मौत सनकी होमगार्ड जवान मुरारी सिंह की गोली से हो गयी. घटना दोपहर तकरीबन 1 बजे के आसपास की है. गोली की आवाज सुन कर स्थानीय दुकानदारों ने होमगार्ड जवान को बंधक बना लिया. सूचना मिलने पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने स्थानीय कुछ दुकानदारों के सहयोग व कुछ के विरोध के बीच होमगार्ड जवान को अपनी हिरासत में लेकर थाना ले आये. जवान का राइफल व गोली जब्त कर लिया गया है. घटना की सूचना मिलने पर एसपी हरि प्रसाद, एएसपी अभियान संजीव कुमार व सदर एसडीओ संजय कृष्ण समेत तमाम आलाधिकारी पहुंचे. लोगों के आक्रोश को देख कर शहर को पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. –गोली लगने के कारण का खुलासा नहीस्थानीय लोगों के अनुसार सुनील की मौत होमगार्ड जवान की गोली से हुई है, यह तो तय है, लेकिन स्पष्ट तौर पर यह नही बताया जा रहा है कि किस परिस्थिति में सुनील को गोली लगी. आशंका यह भी व्यक्त की जा रही है कि सनकी जवान ने किसी बात को लेकर सुनील को गोली मार दी होगी. इधर हिरासत में लिये गये होमगार्ड जवान का कहना है कि उसका एक परिचित रायफल लेकर छेड़छाड़ कर रहा था, इसी दौरान गोली चली जो सुनील को जा लगी. घटना को लेकर मृतक के भाई मुन्ना के बयान पर होमगार्ड मुरारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया है कि आरोपित जवान का उठना-बैठना दुकान के मालिक सुमन मिश्रा के साथ था. वह प्रतिदिन दुकान के मकान मालिक के पास भांग खाने आता था. इसी दौरान जवान ने उसके भाई सुनील को गोली मार दी. सूचना मिलने पर जब वह पहुंचा, तो उसका भाई छटपटा रहा था. सदर अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया. — हत्या को लेकर फैला आक्रोशजवान की गोली से सुनील की मौत की सूचना मिलने के बाद शहर के लोग आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गये. सैकड़ों की संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गये. वहां पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शव को ठेला पर लाद कर मेहसौल चौक पर ले आये. लोगों ने मेहसौल चौक व लखनदेई पुल के समीप टायर जला कर सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. लोगों का कहना था कि मुरारी एक सनकी व्यक्ति था. जो अक्सर अर्ध विक्षिप्त की तरह हरकत करता था, तो फिर क्यों ऐसी सनकी जवान को राइफल दिया गया. तीन घंटा तक लोगों के विरोध झेलने के बाद पुलिस ने समझा-बुझा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी. इस दौरान दोपहर 1 से 3 बजे तक शहर का मेन रोड पुलिस व शहरवासियों से पटा रहा. — क्या कहते है एसपी एसपी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. आरोपित जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे हर हाल में दंड मिलेगा. इसके अलावा सरकारी नियमानुसार मृतक के परिजन को मुआवजा भी दिया जायेगा. आरोपित जवान को जेल भेजा जा रहा है. बॉक्स मेंमुखिया के व्यवसायी पुत्र को गोली मारीसीतामढ़ी : इधर, नगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बाजार पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने मुखिया के व्यवसायी पुत्र राजीव कुमार को गोली मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. राजीव पर अपराधियों ने तीन गोली चलायी. दो गोली शरीर को छू कर निकल गयी, तीसरी गोली राजीव के हाथ में लगी. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राजीव को डॉ वरूण सिंह के निजी चिकित्सालय में भरती कराया गया है. घटना को लेकर राजीव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. घटना सुबह 8 बजे की है. बताया जाता है कि प्रतिदिन की तरह राजीव अपने सिमेंट की दुकान पर बैठे थे. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों में एक उतर कर दुकान के अंदर गया और फायरिंग शुरू कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. बताया जाता है कि घायल राजीव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे के दूर के रिश्तेदार में भांजा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >