गैरहा भेंटपुर निर्मल पंचायत घोषित फोटो- 4 मौजूद महोतरी डीएम व अन्य बेला : सीमावर्ती नेपाल के महोतरी जिला के गैरहा भेटपुर पंचायत के माध्यमिक विद्यालय, गैरहां के परिसर में एक सामारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मौजूद महोतरी डीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने गैरहा भेटपुर पंचायत को निर्मल पंचायत होने की घोषणा की. इससे पूर्व उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. डीएम श्री यादव ने लोगों से शौचालय का नियमित उपयोग करने एवं अपने घरों के आसपास साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही. निर्मल पंचायत बनाने में विशेष सहयोग व जनता को जागरूक करने वाले समाजसेवी व संस्थान के लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इनमें दीपक झा, पूर्व प्रधान गणेशी झा, डा सुरेंद्र यादव, रामबाबू निराला, अखिलेश झा, उमाशंकर यादव, लक्ष्मण झा, रामकेवल साह, सावित्री देवी पासवान समेत अन्य शामिल थे. सभा की अध्यक्षता पंचायत सचिव रामकेवल साह व संचालन दीपक झा ने किया.
गैरहा भेंटपुर नर्मिल पंचायत घोषित
गैरहा भेंटपुर निर्मल पंचायत घोषित फोटो- 4 मौजूद महोतरी डीएम व अन्य बेला : सीमावर्ती नेपाल के महोतरी जिला के गैरहा भेटपुर पंचायत के माध्यमिक विद्यालय, गैरहां के परिसर में एक सामारोह का आयोजन किया गया. मौके पर मौजूद महोतरी डीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने गैरहा भेटपुर पंचायत को निर्मल पंचायत होने की घोषणा की. […]
