कृष्ण किशोर की रिहाई को लेकर निकला जुलूस फोटो-34 जुलूस में शामिल आप कार्यकर्ता .– आम आदमी पार्टी ने की थानाध्यक्ष की बरखास्तगी की मांग– वक्ताओं ने कहा, झूठे केस में फंसाया गया है कृष्ण किशोर कोसीतामढ़ी . युवा नेता कृष्ण किशोर की रिहाई, संबंधित केस की उच्चस्तरीय जांच एवं बथनाहा थानाध्यक्ष को बरखास्त करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शहर में जुलूस निकाला. नगर के गांधी मैदान से निकला जुलूस मेहसौल चौक होते हुए कारगिल चौक पर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. पार्टी नेता जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सभा को डॉ रघुनाथ कुमार, भिखारी शर्मा, चितरंजन कुमार, शशि कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, रकीम सिद्धीकी, निर्भय कुमार सिंह, राम तपन सिंह, रामसेवक सिंह, सोहन बैठा, मकसूद आलम, मनोज कुमार, राम विनय प्रसाद आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने पार्टी नेता कृष्ण किशोर को बथनाहा थानाध्यक्ष द्वारा गांव के दबंग लोगों के प्रभाव में आकर नाबालिग से बलात्कार के फर्जी केस में फंसा कर जेल भेजने की घटना की तीव्र निंदा करते हुए रिहाई की मांग की. नेताओं ने कहा कि कृष्ण किशोर की शीघ्र रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जायेगा. जुलूस में बड़ी संख्या में कृष्ण किशोर के ग्रामीण भी शामिल थे.
कृष्ण किशोर की रिहाई को लेकर निकला जुलूस
कृष्ण किशोर की रिहाई को लेकर निकला जुलूस फोटो-34 जुलूस में शामिल आप कार्यकर्ता .– आम आदमी पार्टी ने की थानाध्यक्ष की बरखास्तगी की मांग– वक्ताओं ने कहा, झूठे केस में फंसाया गया है कृष्ण किशोर कोसीतामढ़ी . युवा नेता कृष्ण किशोर की रिहाई, संबंधित केस की उच्चस्तरीय जांच एवं बथनाहा थानाध्यक्ष को बरखास्त करने […]
