एसबीआइ ने पीएचसी को भेट किया स्ट्रेचर व व्हील चेयर

एसबीआइ ने पीएचसी को भेट किया स्ट्रेचर व व्हील चेयर फोटो नंबर- व्हील चेयर का कागजात भेंट करते बैंक अधिकारी व अन्यपुपरी . भारतीय स्टेट बैंक, जनकपुर रोड शाखा द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्थानीय पीएचसी को बैंक की ओर से पांच एस्ट्रेक्चर व इतने ही व्हील चेयर भेंट किया […]

एसबीआइ ने पीएचसी को भेट किया स्ट्रेचर व व्हील चेयर फोटो नंबर- व्हील चेयर का कागजात भेंट करते बैंक अधिकारी व अन्यपुपरी . भारतीय स्टेट बैंक, जनकपुर रोड शाखा द्वारा चलाये जा रहे सामाजिक कार्यक्रम के तहत मंगलवार को स्थानीय पीएचसी को बैंक की ओर से पांच एस्ट्रेक्चर व इतने ही व्हील चेयर भेंट किया गया. स्थानीय एसडीओ किशोर कुमार द्वारा पीएचसी को उक्त दोनों सामग्री प्रदान किया गया. उन्होंने कहा कि जन सेवा से बड़ा कोई सेवा नहीं है. कहा कि भारतीय स्टेट बैंक का यह परोपकारी कार्य अत्यंत सराहनीय है. उन्होंने स्थानीय शाखा प्रबंधक प्रभास ठाकुर की इस कार्य के लिए सराहना की. साथ ही आगे भी अन्य जनहित कार्यों के लिए आगे आने की अपील की. उन्होंने पीएचसी को भेंट किये गये उक्त सामग्रियों का उचित उपयोग करने की अपील की. मौके पर डीएसपी पंकज कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ सुरेंद्र कुमार, आशा प्रबंधक सुजीत कुमार, अतुल कुमार, मो शाकिर हुसैन, महंथ कुमार, अरुण कुमार वत्स, अनिल राम, चंद्र कांत कुमार व श्याम बाबू राय समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >