गौरीगामा की टीम ने जमाया आरएसपीएल ट्रॉफी पर कब्जा

गौरीगामा की टीम ने जमाया आरएसपीएल ट्रॉफी पर कब्जा फोटो नंबर-11 विजेता टीम को कप देकर पुरस्कृत करते रालोसपा नेता, 12 समारोह में मौजूद अतिथि.रून्नीसैदपुर . आरएसपीएल ट्रॉफी -2016 का फाइनल मैच मंगलवार की रात्री को संपन्न हो गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मंगीता देवी, विधान सभा प्रत्याशी रहे रालोसपा नेता पंकज […]

गौरीगामा की टीम ने जमाया आरएसपीएल ट्रॉफी पर कब्जा फोटो नंबर-11 विजेता टीम को कप देकर पुरस्कृत करते रालोसपा नेता, 12 समारोह में मौजूद अतिथि.रून्नीसैदपुर . आरएसपीएल ट्रॉफी -2016 का फाइनल मैच मंगलवार की रात्री को संपन्न हो गया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मंगीता देवी, विधान सभा प्रत्याशी रहे रालोसपा नेता पंकज कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि सीओ मृत्युंजय कुमार व डाॅ विनायक गौतम समेत दर्जनो गण्यमान लोगों व खेल प्रेमियों की भारी भीड़ ने क्षेत्र में खेल के प्रति लोगों के उत्साह को दरर्शाया. समापन समारोह में विधायक मंगीता देवी ने इस प्रकार के आयोजन के लिए आयोजनकर्ता को धन्यवाद दिया. वहीं रालोसपा नेता पंकज मिश्रा ने कहा कि गांवों में छुपी खेल प्रतिभा को उजागर करने के लिए इस प्रकार का आयोजन आवश्यक है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गौरीगामा क्रिकेट क्लब व नानपुर स्टार एलेवन के बीच खेला गया. गौरीगामा टीम के कप्तान दिनकर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया व निर्धारित ओवरों में 182 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाज सुफियान ने 29 गेंदों पर सात चौका लगा कर सबसे अधिक 61 रनों की पारी खेली. जवाब में खेलते हुए नानपुर की टीम मात्र 13 ओवर में 69 रन पर ही सिमट गयी. इस प्रकार गौरीगामा की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गौरीगामा टीम के सुफियान को दिया गया. सुफियान को अनीता इलेक्ट्रॉनिक की ओर से मोबाइल फोन दे कर सम्मानित किया गया. वहीं मैन ऑफ द सिरिज का पुरस्कार गौरीगामा टीम के बाबर को दिया गया, जिसे जायसवाल इलेक्ट्रिक की ओर से मिक्सचर ग्राइंडर दिया गया. बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मोरसंड क्रिकेट क्लब जूनियर के प्रवीण को घोषित किया गया. इन्हें द्विवेदी इलेक्ट्रॉनिक की ओर से पुरस्कार के रूप में पंखा दिया गया. वेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार नानपुर टीम के टिंकू को, वेस्ट फिल्डर का पुरस्कार मोरसंड टीम के अरुण को घोषित किया गया. वेस्ट अनुसाशित टीम अवार्ड गौरीगामा क्रिकेट क्लब को दिया गया. इसके अलावा टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले राजाराम, अविनाश, मुकेश व मनीष को भी पुरस्कृत किया गया. समारोह का संचालन तरुण कुमार ने किया. टुर्नामेंट विजेता गौरीगामा टीम को रालोसपा नेता पंकज मिश्रा द्वारा कप व नगर 13000 हजार रूपया प्रदान किया गया. उप विजेता नानपुर टीम को नगद 11000 हजार रूपया देकर पुरस्कृत किया गया. अंपायर की भूमिका में बबलू व मुकेश थे. सोनू सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही टूर्नामेंट का समापन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >