वसुधा केंद्र में आग से व्यापक नुकसान फोटो-5 जला सामान व कागजात.सीतामढ़ी . डुमरा प्रखंड के कुम्हरा विष्णुपुर गांव स्थित सहज वसुधा केंद्र में मंगलवार को आग से व्यापक नुकसान पहुंचा है. बिजली की शॉट सर्किट के कारण लगी आग में कंप्यूटर, प्रिंटर, बैटरी, इनर्भटर, स्टेब्लाइजर, फर्नीचर, कई आवश्यक कागजात राख हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. इस संबंध में वसुधा केंद्र के संचालक धर्मेंद्र गिरी ने बुधवार को थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि वह पांच अप्रैल की दोपहर करीब तीन बजे आवश्यक कार्य से घर चला गया था. इसी बीच बिजली के शॉट सर्किट के कारण आग लग गयी. ग्रामीणों के शोरगुल पर जब वह पहुंचा तो दुकान के भीतर से धुआं निकल रहा था. आग से पूरा केंद्र बरबाद हो गया. कई बैंक पासबुक के अलावा प्रमाण पत्र व बांड रसीद भी जल गया.
वसुधा केंद्र में आग से व्यापक नुकसान
वसुधा केंद्र में आग से व्यापक नुकसान फोटो-5 जला सामान व कागजात.सीतामढ़ी . डुमरा प्रखंड के कुम्हरा विष्णुपुर गांव स्थित सहज वसुधा केंद्र में मंगलवार को आग से व्यापक नुकसान पहुंचा है. बिजली की शॉट सर्किट के कारण लगी आग में कंप्यूटर, प्रिंटर, बैटरी, इनर्भटर, स्टेब्लाइजर, फर्नीचर, कई आवश्यक कागजात राख हो गया. स्थानीय लोगों […]
