पंचायत चुनाव. पांच को नामांकन पत्रों की होगी जांच

परिहार में 28 से शुरू होगा नामांकन परिहार : प्रखंड कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए सोमवार से नामांकन दाखिला शुरू हो जायेगा. पांच को नामांकन पत्रों की जांच होगी और सात तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. उसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जायेगा. मतदान 14 मई को होना है. दो […]

परिहार में 28 से शुरू होगा नामांकन

परिहार : प्रखंड कार्यालय में विभिन्न पदों के लिए सोमवार से नामांकन दाखिला शुरू हो जायेगा. पांच को नामांकन पत्रों की जांच होगी और सात तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकेंगे. उसी दिन चुनाव चिह्न का आवंटन भी किया जायेगा. मतदान 14 मई को होना है.
दो तक होगा नामांकन
28 से दो अप्रैल तक नामांकन होना है. प्रखंड में मुखिया व सरपंच का 27-27 पद है तो पंचायत समिति सदस्य का 39 एवं वार्ड सदस्य व पंच का 392-392 पद है. जिला परिषद सदस्य का चार पद है. यानी चार क्षेत्रों क्रमश: 23,24,25 व 26 से प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे. जिप प्रत्याशियों का नामांकन निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ के समक्ष होगा तो अन्य पदों के प्रत्याशी प्रखंड कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ के समक्ष नामांकन का परचा दाखिल करेंगे.
नामांकन को सात काउंटर
नामांकन पत्रों को प्राप्त करने के लिए प्रखंड कार्यालय में सात काउंटर बनाये गये हैं. एक अतिरिक्त काउंटर भी है. नामांकन पत्रों की जांच के लिए पांच काउंटर बनाये गये हैं. प्रखंड क्षेत्र में कुल वोटर एक लाख 988 हजार 468 है, जिसमें महिला वोटर 94262 व पुरुष वोटर एक लाख चार हजार 206 है.
क्षेत्र बदलने से बेचैनी
इस बार विभिन्न पदों के प्रत्याशियों में बेचैनी है. कारण कि उनका क्षेत्र आरक्षण के दायरे में चला गया है. कल तक चुनाव लड़ने का ताना-बाना बुन रहे संभावित प्रत्याशियों के चेहरे पर 12 तब बजने लगे जब यह पता चला कि आरक्षण के चलते वे चुनाव नहीं लड़ पायेंगे. कुछ लोग बीच का रास्ता निकाल लिये हैं. यानी भले हीं अपने क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ पायेंगे, पर दूसरे क्षेत्र से चुनाव लड़ने की जुगाड़ में लग गये हैं.
वोटरों को भी परेशानी
इधर, कुछ बीएलओ की लापरवाही के चलते वोटर भी परेशान हैं. ऐसे वोटरों की संख्या सैकड़ों में है. मामला यह है कि कुछ वोटरों का नाम दूसरे वार्ड की मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है. यह समस्या करीब-करीब सभी पंचायतों में है. बीडीओ भी इस बात को स्वीकार करते हैं. प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि बीएलओ के प्रतिवेदन की जांच नहीं की जा सकी और उसे सीधे जिला में भेज दिया गया था.
इसी कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है.
वार्ड सदस्य व पंच के दर्जनों निर्विरोध जीते
बैरगनिया : प्रत्याशियों के बीच आपसी तालमेल के चलते वार्ड सदस्य व पंच के दर्जनों पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है.
वार्ड सदस्य निर्विरोध जीते
वार्ड सदस्य के पद पर निर्विरोध चुनाव जीतने वालों में मुसाचक वार्ड नंबर चार से चुल्हाई साह, 10 से केश्वर राय, 11 से शारदा देवी, नंदवारा के वार्ड नंबर तीन से प्रमीला देवी, पांच से रानी देवी, 10 से रिंकू देवी, अख्ता पश्चिमी चकवा के वार्ड नंबर छह से गुल मोहम्मद मंसूरी, 12 से अहमद हुसैन खां, बेलगंज के वार्ड नंबर एक से खैरून निशा, 10 से प्रयाग महतो, परसौनी वार्ड नंबर पांच से सत्य नारायण सहनी व पचकटी यदु के वार्ड नंबर एक से गगनदेव महतो शामिल हैं.
पंच पद पर निर्विरोध चुनाव
मुसाचक वार्ड नंबर एक से वसंत देवी, तीन से सरिता देवी, आठ से प्रमीला देवी, नौ से इंदिरा झा, दस से रूपकला देवी, 11 से कौशल्या देवी, 12 से सिकंदर दास, नंदवारा के वार्ड नंबर दो से पवन देवी, तीन से रामप्रवेश मुखिया, चार से हेमा देवी, पांच से रेणु देवी, सात से सावित्री देवी, आठ से शांति देवी,
नौ से राक्या खातून, 10 से दुखनी देवी, 11 से कांति देवी, 12 से फुदनी देवी, 13 से जागो देवी, अख्ता पश्चिमी चकवा के वार्ड चार से सजदा खातून, पांच से जहीर खां, छह से हारून खां, सात से अमीना खातून, 10 से सैयदा खातून, 12 से नेजामुद्दीन खां, 13 से रजपतिया देवी, पताही के वार्ड एक से बदरी कुमार प्रसाद, आठ से राधिका देवी, 10 से गंगाजली देवी, 11 से पन्नों देवी, 12 से हरेंद्र ठाकुर, 13 से रसीदा खातून, 14 से विधायक दास, जमुआ के वार्ड नंबर चार से वाजदा खातून, छह से मेराजुल हक, सात से धर्मेंद्र कुमार, आठ से पार्वती देवी, बेलगंज वार्ड नंबर एक से रकीबा खातून,
दो से सोनिया देवी, तीन से सुशीला देवी, चार से राजेंद्र साह, सात से नगीना राउत, आठ से भाग्य नारायण साह, 10 से संगीता देवी, 12 से जग्गू देवी, परसौनी वार्ड नंबर एक से रानी देवी, दो में नसरीन खातून, चार से राधिका देवी, पांच से सनुज सहनी, नौ से विनोद चौधरी, पचटकी यदु वार्ड नंबर एक से हीरमाली देवी, दो से पुनकली देवी, तीन से राजकुमार राय, चार से हरनंदन राय, 11 से गीता देवी व 12 से हेमन देवी आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >