खाई में गिरा टेंपो, एक परीक्षार्थी की मौत

सीतामढ़ी : रीगा के एनएच-77 पर रामनगरा गांव के पास मंगलवार को टेंपो पलटने से मैट्रिक के एक छात्र की मौत हो गयी. घटना में नौ छात्र घायल हो गये. घटना सुबह 10.15 बजे की है. मृत छात्र बथनाहा के कमलदह गांव निवासी भाजपा किसान प्रकोष्ठ के नेता उमेश प्रसाद का पुत्र अमर कुमार था. […]

सीतामढ़ी : रीगा के एनएच-77 पर रामनगरा गांव के पास मंगलवार को टेंपो पलटने से मैट्रिक के एक छात्र की मौत हो गयी. घटना में नौ छात्र घायल हो गये. घटना सुबह 10.15 बजे की है. मृत छात्र बथनाहा के कमलदह गांव निवासी भाजपा किसान प्रकोष्ठ के नेता उमेश प्रसाद का पुत्र अमर कुमार था. सभी छात्र उच्च विद्यालय बथनाहा के हैं,

जो टेंपो पर सवार होकर कमलदह से पुपरी के मध्य विद्यालय, गाढ़ा परीक्षा केंद्र जा रहे थे. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच

खाई में गिरा
कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से कमलदह गांव में मातम का माहौल है.
चालक का बेटा चला रहा था टेंपो
टेंपो ग्रामीण रामजस साह का था. रामजस की तबीयत खराब होने के कारण टेंपो उसका पुत्र राजा चला रहा था. वह खुद भी मैट्रिक की परीक्षा दे रहा है. घायल छात्रों ने बताया कि टेंपो की गति अधिक थी. इससे अनियंत्रित होकर पुल से टकरा कर खाई में जा गिरा.
घटनास्थल की ओर दौड़े लोग
घटना के बाद स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े. लोगों ने घायल छात्रों को टेंपो से निकाल कर सदर अस्पताल में भरती कराया. सभी छात्र कमलदह गांव के रहनेवाले हैं.
ये छात्र हुये जख्मी
राजा कुमार, सियाराम कुमार, सोनू कुमार, प्रियांशु कुमार, कुंदन कुमार, रौशन कुमार, चंदन कुमार, बिगु कुमार व अजीत कुमार घायल हैं. गंभीर रूप से घायल राजा, सियाराम, बिगु, सोनू व रौशन को एसकेएमसीएच, मुजफ्फरपुर रेफर किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >