स्पोटर्स कॉम्पलेक्स को अव्वल बनाने का प्रयास

डुमरा : एकीकृत कार्य योजना के तहत डुमरा स्टेडियम मैदान में निर्माण कराये जा रहे स्पोर्टस कॉम्पलेक्स को अव्वल दर्जा का बनाने को लेकर कवायद तेज कर दी गयी है. डीएम राजीव रौशन के निर्देश पर स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन प्रमंडल एक के कार्यपालक अभियंता सत्यदेव प्रकाश ने प्राक्कलन व निर्माण के नक्शा में संशोधन […]

डुमरा : एकीकृत कार्य योजना के तहत डुमरा स्टेडियम मैदान में निर्माण कराये जा रहे स्पोर्टस कॉम्पलेक्स को अव्वल दर्जा का बनाने को लेकर कवायद तेज कर दी गयी है.

डीएम राजीव रौशन के निर्देश पर स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन प्रमंडल एक के कार्यपालक अभियंता सत्यदेव प्रकाश ने प्राक्कलन व निर्माण के नक्शा में संशोधन के लिए वरीय अधिकारी को भेजा है. गौरतलब है कि गत दिन डीएम राजीव रौशन ने उक्त निर्माणाधीन स्टेडियम के निरीक्षण में पाया गया था कि थोड़ी संशोधन कर दी जाये,

तो इंडोर स्टेडियम की उपयोगिता अत्यधिक बढ़ जायेगी. इस स्टेडियम में उच्च स्तर के बैडमिंटन कोर होगा, जो खेल के मापदंडों के अनुसार होगा. परिसर के बाहर पर्याप्त रोशनी व पीसीसी सड़क होगी. स्टेडियम का अपना जेनेरेटर व सुरक्षा गार्ड भी होगा. इसके अलावा दो बड़ा हॉल होगा, जो पूर्णत: वातानुकूलित व प्रोजेक्टर से लैस होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >