केसरिया के पूर्व विधायक बबलू देव भी निशाने पर

संतोष झा के शूटर विकास व अभिषेक का खुलासा सीतामढ़ी : संतोष झा के राइट हैंड मुकेश पाठक के निशाने पर जनप्रतिनिधि व नेता भी हैं. यह खुलासा पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के शार्प शूटर विकास झा उर्फ कालिया व अभिषेक झा ने पूछताछ में किया है. दोनों ने बताया है कि उत्तर बिहार […]

संतोष झा के शूटर विकास व अभिषेक का खुलासा
सीतामढ़ी : संतोष झा के राइट हैंड मुकेश पाठक के निशाने पर जनप्रतिनिधि व नेता भी हैं. यह खुलासा पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के शार्प शूटर विकास झा उर्फ कालिया व अभिषेक झा ने पूछताछ में किया है. दोनों ने बताया है कि उत्तर बिहार में निर्माण कंपनी के अधिकारियों के अलावा गिरोह के निशाने पर मोतिहारी के केसरिया के पूर्व विधायक बबलू देव, मेहसी प्रखंड की मरूआबाद पंचायत की निवर्तमान मुखिया सुषमा देवी व शिवहर के नया गांव के पूर्व मुखिया श्रीनारायण सिंह भी हैं. चुन्नू ठाकुर की हत्या के केस में मुकेश पाठक व निकेश दूबे नामजद हैं.
शूटर को 35 हजार वेतन
विकास झा ने पुलिस को बताया है कि बिहार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नामक आपराधिक संगठन का संचालन कर रहे संतोष झा का राइट हैंड मुकेश पाठक है. मुकेश के बाद गिरोह में उसका ओहदा है. वह वर्तमान में संगठन का प्रवक्ता भी है. प्रेस को वह ‘द्रोण’ के नाम से बयान देता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >