लक्ष्य 88 हजार, खरीद िसर्फ 5748 एमटी धान

डुमरा : जिले में अब तक 1335 किसानों से मात्र 5748.199 एमटी धान की खरीद की गयी है,ं जबकि लक्ष्य 88 हजार एमटी का है. बुधवार को डीएम राजीव रौशन ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर धान की खरीद में तेजी लाने को कहा. नोडल पदाधिकारियों को बराबर पर्यवेक्षण करने को कहा गया. मौके पर […]

डुमरा : जिले में अब तक 1335 किसानों से मात्र 5748.199 एमटी धान की खरीद की गयी है,ं जबकि लक्ष्य 88 हजार एमटी का है. बुधवार को डीएम राजीव रौशन ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर धान की खरीद में तेजी लाने को कहा. नोडल पदाधिकारियों को बराबर पर्यवेक्षण करने को कहा गया. मौके पर डीएसओ रविकांत सिन्हा, डीसीओ वीरेंद्र कुमार व सहकारिता बैंक के प्रबंध निदेशक डाॅ लनन कुमार शर्मा भी मौजूद थे.

कहां कितनी खरीद : बैरगनिया प्रखंड में 303 एमटी धान की खरीद की गयी है. वहीं बाजपट्टी में 159, बथनाहा में 661, बेलसंड में 166, बोखड़ा में 155, चोरौत में 84, डुमरा में 340, मेजरगंज में 20, नानपुर में 275, परिहार में 261, परसौनी में 288, पुपरी में 50, रीगा में 1023, रून्नीसैदपुर में 599, सोनबरसा में 592, सुप्पी में 298 व सुरसंड प्रखंड में 196 एमटी धान की खरीद की गयी है.
एलपीसी निष्पादन की समीक्षा :
डीएम ने एक दूसरी बैठक कर आरटीपीएस के माध्यम से दाखिल-खारिज व एलपीसी के निष्पादन की समीक्षा की. सभी सीओ व राजस्व कर्मचारी दाखिल-खारिज व एलपीसी के पंजी के अलावा 10-10 अभिलेख के साथ बैठक में आये थे. लंबित आवेदनों की बाबत सीओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. मौके पर एडीएम हरिशंकर राम व सदर एसडीओ संजय कृष्ण समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >