हादसे में छह जख्मी

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-शिवहर एनएच-104 पर पुनौरा गांव के नजदीक शुक्रवार को बस पलटने से आधा दर्जन यात्री गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जख्मी शिवहर जिले के तरियानी थाना अंतर्गत हिरम्मा गांव निवासी मो सादिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. वहीं अन्य घायलों का उपचार निजी क्लिनिक में चल […]

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी-शिवहर एनएच-104 पर पुनौरा गांव के नजदीक शुक्रवार को बस पलटने से आधा दर्जन यात्री गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जख्मी शिवहर जिले के तरियानी थाना अंतर्गत हिरम्मा गांव निवासी मो सादिक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.

वहीं अन्य घायलों का उपचार निजी क्लिनिक में चल रहा है. सूचना मिलने पर पुनौरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की. बस का चालक दुर्घटना के बाद से फरार है. जानकारी के अनुसार, नंदजी नामक यात्री बस सीतामढ़ी बस स्टैंड से खुल कर शिवहर के लिए चली थी.
ड्राइवर ने खो दिया था संतुलन, बस पलटी
पुनौरा से आगे बढ़ने पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पलट गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. छोटी सड़क होने के कारण यहां आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >