पुलिस के चंगुल में फंसने से बचा विकास

सीतामढ़ी : डॉक्टरों व व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले जेल में बंद अपराधियों के साथ शातिर अपराधी मुकेश पाठक के राइट हैंड विकास झा उर्फ कालिया ने जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है. कालिया की उपस्थिति का आभास होते ही जिला पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. […]

सीतामढ़ी : डॉक्टरों व व्यवसायियों से रंगदारी मांगने वाले जेल में बंद अपराधियों के साथ शातिर अपराधी मुकेश पाठक के राइट हैंड विकास झा उर्फ कालिया ने जिले में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है. कालिया की उपस्थिति का आभास होते ही जिला पुलिस ने उसे घेरने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी. हालांकि इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
कालिया ने गुरुवार को बैरगनिया में इंडो-नेपाल सड़क निर्माण कर रही आरपी इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को रंगदारी के लिए तकादा किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार कालिया ने कंपनी के जिस अधिकारी को फोन कर राशि का तकादा किया, उसका मोबाइल पुलिस ने सर्विलांस पर ले रखा था. इसी आधार पर पुलिस ने जिले से बाहर निकलने वाले सभी मार्गों की घेराबंदी कर सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया.
इस दौरान विकास के आपराधिक इतिहास को देखते हुए एसएसबी व सैप जवान भी शामिल किये गये थे. ताकि कालिया के किसी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके. मोबाइल लोकेशन के आधार पर खासतौर पर रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के बागमती नदी के दायें तटबंध पर मानपुर रत्नावतली गांव के पास वाहन जांच की गयी, लेकिन पुलिस की लाख सक्रियता के बावजूद कालिया हत्थे नहीं चढ़ सका.
कौन है विकास उर्फ कालिया
पुलिस की नजरों में विकास उर्फ कालिया, संतोष झा गिरोह का शार्प शूटर है, जो फिलवक्त जेल से फरार मुकेश पाठक का राइट हैंड बना हुआ है. कालिया ने अभी हाल ही में दरभंगा व शिवहर में इंजीनियर व सुपरवाइजर को एके-47 से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >