मदरसा विवाद की जांच को पहुंचे अधिकारी

जमीन पर अवैध कब्जे की जांच का िदया आदेश सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के बरियारपुर गांव के कामेश्वर राय की जमीन गांव के ही नौ लोगों ने अवैध रूप से अपने नाम पर निबंधन करा लिया है. श्री राय की शिकायत पर डीएम ने डुमरा सीओ को जांच का आदेश दिया है और 17 मार्च […]

जमीन पर अवैध कब्जे की जांच का िदया आदेश

सीतामढ़ी : डुमरा प्रखंड के बरियारपुर गांव के कामेश्वर राय की जमीन गांव के ही नौ लोगों ने अवैध रूप से अपने नाम पर निबंधन करा लिया है. श्री राय की शिकायत पर डीएम ने डुमरा सीओ को जांच का आदेश दिया है और 17 मार्च तक रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है.
क्या है पूरा मामला
आवेदन में श्री राय ने बताया है कि उनके पूर्वज के नाम की जमीन नौ ग्रामीणों ने अपने नाम पर निबंधन कराने के साथ हीं उसे जोत भी रहा है. उसका कहना है कि उसके पूर्वज पढ़े-लिखे नहीं थे. उसे जानकारी मिली तो वह संबंधित लोगों के पास मामले को रखा. उसकी बात नहीं सुनी गयी. उक्त नौ लोगों द्वारा उसे जान से मारने की कोशिश की जा रही है. आरोपितों में जगदीश राय, रामचंद्र राय, बिंदेश्वर राय, गेना राय, सोगारथ राय, जागेश्वर राय, बद्री राय, लखन राय व जगन्नाथ राय शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >