भारत नवनिर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजन
जांच के बाद गरीबों व अन्य के बीच दवाओं का वितरण
चिकित्सकों ने दी खानपान में सावधानी बरतने की सलाह
सीतामढ़ी : भारत नवनिर्माण संघर्ष समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को सुरसंड प्रखंड के कबरा गांव में नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ प्रसन्न कुमार, मेदांता अस्पताल दिल्ली के चिकित्सक डॉ रजनीश कुमार एवं डॉ अवध कुमार चौधरी ने 325 रोगियों की नि:शुल्क जांच कर आवश्यक परामर्श दिया. मरीजों को बीमारी से बचाव के जरूरी उपाय भी बताये गये. खास कर खान-पान पर नियंत्रण और परहेज बरतने की सलाह दी गयी.
उधर शनिवार को बथनाहा प्रखंड के पंथपाकड़ गांव में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें तीनों चिकित्सकों ने जांच कर परामर्श दिया. उक्त शिविर में करीब तीन सौ रोगियों की जांच की गयी. दोनों शिविर में जरूरत मंदों व गरीबों के बीच मुफ्त में दवा वितरण किया गया. समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास कुमार मिश्रा ने कहा कि 14 फरवरी को धनहारी मवि परिसर में शिविर का आयोजन किया गया है. मौके पर पूर्व मुखिया राघवेंद्र ठाकुर उर्फ राघव बाबू, शैलेंद्र कुमार सिंह, विजय मिश्र, गजेंद्र झा, राजेश भारती, पवन कुमार उपमन्यु, चित्रेश तिवारी, पवन साह, चंदन झा, देवेंद्र प्रसाद सिंह, पैक्स अध्यक्ष मुन्ना सिंह, ब्रजेश शाही, हरिशंकर शाही, दिवाकर शाही, रौशन कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे.
