डकैतों का सुराग ढूंढ़ रहा लैबरा

सीतामढ़ी/सुप्पी : सहायक थाना क्षेत्र के ढेंग गांव में दो किसानों के घर हुई डकैती की घटना की वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी गयी है. डकैतों का सुराग तलाशने के लिए गुरुवार को मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र से श्वानदस्ता को बुलाया गया. वहीं नेपाल के रौतहट जिले से अंगुलांग ब्यूरो की पांच सदस्यीय टीम पहुंच कर […]

सीतामढ़ी/सुप्पी : सहायक थाना क्षेत्र के ढेंग गांव में दो किसानों के घर हुई डकैती की घटना की वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी गयी है. डकैतों का सुराग तलाशने के लिए गुरुवार को मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र से श्वानदस्ता को बुलाया गया.

वहीं नेपाल के रौतहट जिले से अंगुलांग ब्यूरो की पांच सदस्यीय टीम पहुंच कर फिंगर प्रिंट उठाया. सुप्पी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि साक्ष्य मिटने की आशंका एवं पटना से विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एसएफएल) की टीम के पहुंचने में देरी के चलते नेपाल पुलिस की उक्त इकाई की जांच में मदद ली गयी है. फॉरेंसिक जांच के आधार पर डकैतों की खोज खबर ली जा रही है. वहीं मुजफ्फरपुर पुलिस केंद्र से आया श्वान लैबरा (मॉर्स) घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर तक का चक्कर लगाया.
हालांकि पुलिस को अपराधियों तक पहुंचने में अभी सफलता नहीं मिली है, लेकिन श्वानदस्ता के जगह-जगह घूम कर सुराग तलाशे जाने की कोशिश से यह स्पष्ट हो गया है कि डकैती में सीमावर्ती गिरोह शामिल था. इसके आधार पर सहायक थाने की पुलिस छानबीन कर रही है.
पुल के सुरंग से निकाला बोतल
घटनास्थल से पांच सौ मीटर दूर डकैतों के छूटे कुल्हाड़ी को सूंघने के बाद लैबरा (मॉर्स) डेढ़ किलोमीटर वंशी चाचा सेतु के उस सुरंग में पहुंचा, जिसे अपराधियों के शरणस्थली के रूप में पहले से जाना जाता है. सुरंग के भीतर पहुंच कर शराब की बोतल को ढूंढ़ निकाला. आशंका है कि डाका डालने से पूर्व संभवत: डकैतों द्वारा उक्त सुरंग में बैठ कर मदिरापान किया हो. गौरतलब है कि प्रभात खबर ने 24 जनवरी 2015 के अंक में वंशी चाचा सेतु में सुरंग होने की खबर प्रकाशित किया था.
एसएसबी के सब इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने गश्ती के क्रम में इसका उद्भेदन किया था. उसके बाद बैरगनिया रोड जानेवाली पुल के पश्चिम व उत्तर दिशा में घूम कर रेललाइन पार करते मसहा आलम पहुंचा. वहां से इधर उधर घूमने के बाद श्वान वापस लौट गया.
बगीचा में मिला फेंका गया सामान
डकैतों के शिकार बने राजू सिंह के घर से पांच सौ मीटर दूर पश्चिम नवलकिशोर सिंह के बगीचा से लूटी गयी सामान बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने मौके पर चौकीदार परेश कुमार सिंह एवं रमेश प्रसाद की प्रतिनियुक्त किया है. रिंग बांध के नीचे उक्त बगीचे से बिंडोलिया, लालबाबू सिंह के राइफल के लाइसेंस का कागजात, 35 पीस खोखा, आभूषण का खाली डब्बा, लाल व काले रंग का तीन बैग, राइफल साफ करनेवाला ब्रश का डब्बा, लाल स्वेटर, साड़ी सेट, पायजामा, कुल्हाड़ी, लेडीज पर्स, कश्मीरी सॉल, चांदी व सोने का कलम समेत अन्य सामान मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >