प्रेमिका के पिता को डराने वाला प्रेमी धराया

सीतामढ़ी : एक लड़की की चाहत में उसके पिता को डराने की नीयत से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले सागर (काल्पनिक नाम ) नामक एक बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सागर की उम्र महज 13-14 वर्ष है. पुलिस ने सागर के पास से रंगदारी की मांग में उपयोग किये गये मोबाइल को […]

सीतामढ़ी : एक लड़की की चाहत में उसके पिता को डराने की नीयत से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले सागर (काल्पनिक नाम ) नामक एक बालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सागर की उम्र महज 13-14 वर्ष है. पुलिस ने सागर के पास से रंगदारी की मांग में उपयोग किये गये मोबाइल को भी बरामद कर लिया है.

सागर के उम्र व उसकी कहानी सुन कर पुलिस विभाग के अधिकारी भी दंग हैं. कारण है कि रंगदारी मांगने के जिन कारणों का खुलासा सागर ने किया है, वह वास्तव में चौंकाने वाला है. सागर की कहानी सुनने के बाद यह कहना कही से गलत नहीं होगा कि आज के युवा पीढ़ी अपने कैरियर को लेकर भटकते जा रहे हैं. उनके मन में आदर्श पुरुष से ज्यादा शातिर अपराधी संतोष झा, मुकेश पाठक व भाई जी जैसे खलनायक की छवि बैठती जा रही है. जो समाज, अभिभावक व पुलिस विभाग के लिए चिंता का विषय है.

सागर का कहना है कि वह एक निजी विद्यालय के 7 वीं कक्षा का छात्र है. जो दूसरे स्कूल में पढ़ने वाली एक 8 वीं कक्षा की छात्रा सपना (काल्पनिक नाम ) से प्रेम करता है. उसे महसूस हो रहा था कि उसके प्रेम में सपना के पिता बाधा बन रहे हैं. वह सपना के पिता से राहत महसूस करना चाह रहा था. तरह-तरह के ख्याल उसके मन में उत्पन्न हो रहे थे.
इस दौरान उसने अखबारों में देखा कि रंगदारी खबर परचा गिरा कर छप रही है. उसके मन में भी ख्याल आया कि वह रंगदारी मांग कर सपना के पिता को भयभीत कर सकता है. इस कारण उसने सपना के पिता में दहशत पैदा करने के लिए रंगदारी की मांग की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >