जदयू को जिला में बनाया जायेगा प्रभावशाली : ज्याउद्दीन

डुमरा : सीएम नीतीश कुमार के मॉडल व विकास के प्लान को सक्षम बनाने में संगठन की भूमिका अहम होगी. नीतिगत मजबूती के साथ जिले के संगठन को और ज्यादा प्रभावी बनाया जायेगा. इसके लिए जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे बखूबी निर्वहन किया जायेगा. उक्त बातें गुरुवार को नव निर्वाचित जदयू जिलाध्यक्ष हाजी ज्याउद्दीन […]

डुमरा : सीएम नीतीश कुमार के मॉडल व विकास के प्लान को सक्षम बनाने में संगठन की भूमिका अहम होगी. नीतिगत मजबूती के साथ जिले के संगठन को और ज्यादा प्रभावी बनाया जायेगा. इसके लिए जो जिम्मेदारी दी गयी है, उसे बखूबी निर्वहन किया जायेगा. उक्त बातें गुरुवार को नव निर्वाचित जदयू जिलाध्यक्ष हाजी ज्याउद्दीन खां ने तलखापुर डुमरा स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कही.

मौके पर पूर्व सांसद डॉ अर्जुन राय, लोक अभियोजक अरुण कुमार सिंह, जदयू नेत्री व नेता क्रमश: आरती प्रधान, मो जुनैद, आनंद बिहारी सिंह, बबलू मंडल, सुजीत कुमार झा, प्रदीप सिंह कुशवाहा, बिकाऊ महतो, अनिल कुमार सिंह चुम्मन, सत्येंद्र नारायण सिंह, चंदेश्वर नारायण सिंह, मो युसूफ, सुरेंद्र पटेल, राहुल सिंह, मीनहाजुल अंसारी व सुशील कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद थे.

हाजी ज्याउद्दीन ने कहा कि समाज की सबसे पिछली पंक्ति में खड़े लोगों को भी सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए वे संकल्पित हैं. इसके लिए सरकार की सभी विकास व कल्याणकारी योजना को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. संगठन जितना मजबूत होगा, जनता की भागीदारी उतनी ही बढ़ेगी. कार्यकर्ताओं की एकता से जनता की समस्या का समाधान किया जायेगा.
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान को लेकर वह हमेशा सजग रहेंगे.
इसके लिए कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद जारी रहेगा. इसके लिए अनुशासन की भी जरूरत होगी. सीएम के सात निश्चय व न्याय के साथ के साथ विकास को लेकर संगठन को जागरूक किया जायेगा. विधायक व विधान पार्षदों से आग्रह होगा कि वे संगठन को मजबूत करने में अपना सुझाव दे. साथ ही कार्यकर्ताओं से भी संवाद बनाते रहे. उन्होंने सभी प्रखंड अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक माह बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया. कहा कि इसके लिए एक रोस्टर बना कर जिला को भी अवगत कराये.
विधान पार्षद राजकिशोर सिंह कुशवाहा ने कहा कि सीएम की सोच के अनुरूप जिला संगठन काम करेगी. इसके लिए सभी तरह का सहयोग दिया जायेगा. सामाजिक सौहार्द व संगठन को मजबूत करने में हाजी ज्याउद्दीन खां की भूमिका काफी सराहनीय रही है. पूर्व सांसद डॉ अर्जुन राय ने कहा कि जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन इस तरह काम करेगी कि यह पूरे राज्य के लिए नजीर बनेगी. इसके लिए जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं के बीच आपसी समन्वयक बेहद आवश्यक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >