दो घरों में 10 लाख का डाका

सुप्पी (सीतामढ़ी) : सहायक थाना क्षेत्र के ढेंग गांव में मंगलवार की देर रात डकैतों ने दो किसान के घर डाका डाल कर करीब 10 लाख की संपत्ति लूट ली. विरोध करने पर गृहस्वामी समेत दो की बुरी तरह से पीटा. इससे आर्मी अधिकारी श्यामबाबू सिंह का सिर फट गया. वहीं डकैतों के फेंके गये […]

सुप्पी (सीतामढ़ी) : सहायक थाना क्षेत्र के ढेंग गांव में मंगलवार की देर रात डकैतों ने दो किसान के घर डाका डाल कर करीब 10 लाख की संपत्ति लूट ली. विरोध करने पर गृहस्वामी समेत दो की बुरी तरह से पीटा. इससे आर्मी अधिकारी श्यामबाबू सिंह का सिर फट गया. वहीं डकैतों के फेंके गये बम के छर्रे से तीन लोग घायल हो गये.

दहशत के लिए डकैतों ने दो राउंड फायरिंग भी की. लालबाबू सिंह के घर से 95 कारतूस भी डकैतों ने लूट लिया. करीब आधे घंटे तक लूटपाट के बाद डकैत दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले.

घटना की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद, बैरगनिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार, सुप्पी सहायक थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, मेजरगंज थानाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुंच कर छापेमारी की. पुलिस ने मौके से तीन खोखा के अलावा खेत से बम बनाने की सामग्री बरामद किया है.
बुधवार सुबह एएसपी सह सदर डीएसपी राजीव रंजन ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है. उधर एसएसबी के श्वानदस्ता की मदद से सुराग तलाशा जा रहा है. हालांकि पुलिस को अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. जानकारी के अनुसार, रात करीब पौने दो बजे डकैत किसान
दो घरों में…
राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू के घर का मुख्य दरवाजा तोड़ कर घुसे. कुछ डकैतों ने दक्षिण दिशा से खपड़ैल घर से छत से आंगन में प्रवेश किया. राजू सिंह को कब्जे में लेकर लूटपाट शुरू की. गोदरेज से आठ भर की सोने की चेन, 20 भर चांदी, पांच हजार रुपये नकद, कीमती कपड़े व मोबाइल समेत अन्य सामान लूट लिये.
विरोध करने पर गृहस्वामी राजू सिंह की जम कर पिटाई की.
गृहस्वामी के पुत्र ने की फायरिंग. गृहस्वामी लालबाबू के पुत्र मुकेश कुमार सिंह राइफल लेकर घर से बाहर निकल चार राउंड से अधिक फायरिंग की, तब तक डकैत भाग चुके थे. बम के छर्रे से मुकेश सिंह के अलावा भाई ब्रजेश सिंह उर्फ मुन्ना घायल हो गये. वहीं लालबाबू सिंह के भाई श्याम बाबू सिंह की पिटाई कर डकैतों ने सिर फोड़ दिया.
वह आर्मी में इंस्पेक्टर हैं. मुकेश कुमार सिंह श्रीनगर में एसएसबी में हेड कांस्टेबल हैं. डकैती की घटना के बाद से इलाके में एक बार फिर दहशत कायम हो गया है.
सुप्पी थाना क्षेत्र के ढेंग गांव में हुई वारदात
पिस्तौल, बांस के फट्ठे व कुल्हाड़ी
से लैस डकैतों ने बोला धावा
विरोध करने पर गृहस्वामी समेत
दो लोगों को बुरी तरह पीटा
सोने, चांदी के अाभूषण व कपड़ा समेत नगदी भी ले गये अपराधी
घटना को अंजाम देने से पूर्व की
दो राउंड हवाई फायरिंग
एसएसबी का श्वानदस्ता तलाश
रहा डकैतों का सुराग
अपराधियों ने ताबड़तोड़ किया विस्फोट
राजू सिंह के घर से निकल कर डकैत बगल के लालबाबू सिंह के घर में मुख्य दरवाजा कुल्हाड़ी से तोड़कर प्रवेश किया. लालबाबू सिंह के घर पिता का श्राद्ध कर्म था, जिसमें परिवार के सभी लोग जुटे थे.
घर में प्रवेश करते ही डकैतों ने लालबाबू की बहूू से बैग छीन लिया, जिसमें नौ भर सोने व 20 भर चांदी के जेवर थे. इसके बाद गोदरेज से कीमती कपड़े समेत अन्य सामान लूट कर बाहर निकल गये. जाते समय ताबड़तोड़ कई बम फोड़ कर गांव में दहशत कायम कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >