मुकेश के फायरिंग करते जान बचाकर भागे डकैत

सीतामढ़ी/सुप्पी : श्रीनगर(जम्मू-कश्मीर) में सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह को यदि ग्रामीणों का साथ मिला होता तो मंजर कुछ और ही होता. रात करीब दो बजे डकैत जब मुकेश के घर में प्रवेश किया तो वह गहरी नींद में था. जैसे ही डकैतों के आने का आहट हुआ, नींद तोड़ा और घर […]

सीतामढ़ी/सुप्पी : श्रीनगर(जम्मू-कश्मीर) में सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल मुकेश कुमार सिंह को यदि ग्रामीणों का साथ मिला होता तो मंजर कुछ और ही होता. रात करीब दो बजे डकैत जब मुकेश के घर में प्रवेश किया तो वह गहरी नींद में था. जैसे ही डकैतों के आने का आहट हुआ, नींद तोड़ा और घर में रखे लाइसेंसी राइफल लेकर बाहर निकल गया.

राइफल के चेंबर में महज तीन गोली ही थी, जो 15 से 20 की संख्या में आये सशस्त्र डकैतों से जूझने के लिए नाकाफी था. कारतूस से भरा बिंडोलिया घर के दूसरे कमरे में रखा था, जो डकैतों के हाथ लग गया. उक्त बिंडोलिया में 95 कारतूस रखे थे. मुकेश दौड़ कर बगलगीर वीरेंद्र सिंह के घर पहुंचा और कुछ कारतूस की मांग की. वीरेंद्र सिंह के पास भी लाइसेंसी हथियार है. उनके पास भी महज कुछ गोलियां ही बची थी. उन्होंने चार कारतूस मुकेश को दे दिये.
मुकेश के सामने डकैतों से लोहा लेने के लिए गोलियां कम ही थी बावजूद वह डकैतों से भिड़ गया और राइफल से फायरिंग शुरू कर दी. चार राउंड फायरिंग के बाद डकैतों का हौसला पस्त हो गया और सभी अपराधी अंधेरे का लाभ उठा कर बागमती नदी के रिंग बांध की तरफ निकल भागा. मुकेश भी अपने भाई ब्रजेश के साथ डकैतों का पीछा करने लगा. हालांकि दोनों के हाथ और पांव में डकैतों द्वारा चलाये गये बम के छर्रे लगे थे.
अपराधियों में पुलिस का भय नहीं : अजय
पूर्व जिला पार्षद अजय कुमार सिंह उर्फ बौआ जी ने बुधवार को कहा कि अपराधियों में पुलिस का भय समाप्त हो गया है. यही कारण है कि इलाके में आये दिन हत्या, लूट, डकैती, चोरी की घटनाएं हो रही है. ढेंग में हुई डकैती की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अपराध पर लगाम कसने के लिए इलाके में सघन गश्त की आवश्यकता है.
प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शंभु शंकर भोला ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है. स्नातक बुद्धिजीवी मंच के राजन कुमार सिंह ने कहा कि अगर समय रहते अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >