डुमरा कोर्ट : प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण पर कोर्ट में मुकदमा कर बुरे फंसे अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह की परेशानियां कम नहीं हो रही. बुधवार को चंदन पर कोर्ट में पांचवां केस दर्ज हुआ.नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल पूर्वी गांव निवासी अधिवक्ता सिकंदर हयात खां ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम बिहारी की अदालत में मेजरगंज थाना क्षेत्र के डुमरी कला गांव निवासी अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह पर उक्त मुकदमा दर्ज कराया है. सीजेएम ने सुनवाई के बाद मुकदमे की सुनवाई के उपरांत उसे विपिन लावनियां की अदालत में स्थानांतरित कर दिया.
अधिवक्ता पर दायर हुआ पांचवां केस
डुमरा कोर्ट : प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण पर कोर्ट में मुकदमा कर बुरे फंसे अधिवक्ता ठाकुर चंदन कुमार सिंह की परेशानियां कम नहीं हो रही. बुधवार को चंदन पर कोर्ट में पांचवां केस दर्ज हुआ.नगर थाना क्षेत्र के मेहसौल पूर्वी गांव निवासी अधिवक्ता सिकंदर हयात खां ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राम बिहारी की अदालत में […]

सिकंदर ने दायर मुकदमे में कहा है कि अभियुक्त ने यह अभियोग लगाया है कि त्रेतायुग में भगवान श्रीराम व लक्ष्मण जी ने सीता जी को प्रताड़ित किया था. वर्तमान में अभियुक्त संपूर्ण सनातन धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाये हैं. उसके इस कुकृत्य से वे क्षुब्ध हैं.
उधर बजरंग दल के जिला संयोजक सह अधिवक्ता मोरसंड गांव निवासी रंजन सिंह, नगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर मोहल्ला निवासी रवींद्र कुमार कर्ण एवं डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव निवासी राकेश कुमार सिंह द्वारा
चंदन के खिलाफ दायर मुकदमे की सुनवाई हुई. न्यायाधीश ने तीनों केस की सुनवाई की तिथि आगे बढ़ा दी है.