मोस्ट वांटेड से महिला सिपाही ने रचायी शादी

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिला पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल मिठू साह ने सविता (काल्पनिक नाम) नामक एक महिला सिपाही से शादी रचा ली है. यह मामला पुलिस के वरीय अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है. पुलिस दोनों की शादी से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी है. दोनों की शादी में सविता […]

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी जिला पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल मिठू साह ने सविता (काल्पनिक नाम) नामक एक महिला सिपाही से शादी रचा ली है. यह मामला पुलिस के वरीय अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है. पुलिस दोनों की शादी से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लगी है. दोनों की शादी में सविता की कुछ महिला सिपाही दोस्त का नाम भी सामने आया है. जिसकी गोपनीय जांच की जा रही है. पुलिस सूत्रों पर

मोस्ट वांटेड ने महिला…
भरोसा करें, तो सविता के खिलाफ साक्ष्य हाथ लगने के बाद उसकी बरखास्तगी की कार्रवाई के साथ आपराधिक मामला भी दर्ज हो सकता है. कारण है कि माना जा रहा है कि मिठू के पीछे हाथ धोकर पड़े जिला पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी समय रहते सविता के माध्यम से उसे मिलती रही. इस कारण बिहार के अलावा पड़ोसी देश नेपाल में भी छापेमारी करने गयी जिला पुलिस की गतिविधि की जानकारी समय रहते मिठू को मिलती रही. उसे अंडरग्राउंड होने का मौका मिलता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >