एकतरफा प्यार का अंजाम!
मेजरगंज/सोनबरसा : एकतरफा प्यार ने दो जिंदगियों को तबाह कर दिया. मामला प्रखंड के बहगा गांव से जुड़ा है, जहां की रहनेवाली खुशबू कुमारी (18) से गांव का ही दिनेश राम प्यार करता था, लेकिन खुशबू दिनेश को पसंद नहीं करती थी और दिनेश के साथ शादी से इनकार कर दिया था.
इसी वजह से दिनेश ने सोमवार को खुशबू पर उस समय चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जब वो कोचिंग के लिए जा रही थी. इसके बाद गुस्साये लोगों ने दिनेश की जम कर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गयी. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
गांव के ही कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जो मौके पर दो घंटे के बाद पहुंची. कन्हौली थानाध्यक्ष विकास कुमार राय अपनी गाड़ी से जख्मी दिनेश को लेकर मेजरगंज पीएचसी पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुये उसे सदर अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन रास्ते में ही दिनेश की मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
जोर-जोर से चिल्लाई खुशबू
जब दिनेश ने खुशबू पर चाकुओं से वार करना शुरू किया, तो वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुन कर आसपास के लोग मौके की ओर भागे. उन्हों माजरा समझने में देर नहीं लगी. लोगों ने दिनेश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. जब लोगों को लगा कि दिनेश की मौत हो चुकी है, तो उसे छोड़ दिया, लेकिन तब उसकी सांस चल रही थी.
खुशबू की वजह से टूट चुका था दिनेश?
ग्रामीणों में इस बात की चर्चा है कि दिनेश ने एकतरफा प्यार में घटना को अंजाम दिया है, लेकिन उसके छोटे भाई विनोद कुमार का कहना है कि दोनों के बीच छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन शादी से खुशबू ने इनकार कर दिया था. इसी वजह से दिनेश पूरी तरह से टूट चुका था.
इसी वजह से ये घटना हुई है, लेकिन खुशबू के परिजनों का कहना है कि दिनेश की ओर से उकी बेटी को परेशान किया जाना था. इसको लेकर एक माह पहले भी उन लोगों ने शिकायत की थी. खुशबू की मां ने इस मामले में गांव के एक और युवव व युवती पर आरोप लगाया है.
कोिचंग संस्थान के पास हुई वारदात
बताया जाता है कि दिनेश गोयनका कॉलेज, सीतामढ़ी में इंटर में, तो खुशबू हाइस्कूल, इटहरवा में पढ़ती थी. सोमवार की सुबह खुशबू गांव के ही मध्य विद्यालय में कोचिंग करने जा रही थी, तभी मध्य विद्यालय के पास दिनेश एक झोंपड़ी में पहले से घात लगा कर बैठा था. जैसे ही सामने से खुशबू गुजरी, दिनेश ने हमला बोल दिया. उसने चाकू से पांच वार खुशबू के पेट पर किये. िफर चेहरे व हाथ पर भी चाकू मारा. खुशबू गिर पड़ी और कुछ ही समय में उसकी मौत हो गयी.
