डुमरा : जिले के शहरी क्षेत्रों के भूमि निबंधन के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गयी है. साथ ही नया दर एक फरवरी से लागू भी कर दिया गया है. कल तक शहरी क्षेत्रों की जमीन का निबंधन कराने के लिए हाथ पर हाथ रख कर बैठे लोगों को अब उसी जमीन का निबंधन कराना महंगा पड़ेगा. नये दर में 25 से 30 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है.
आपत्तियों का निष्पादन
नये दर के प्रस्ताव के आलोक में जिला अवर निबंधक की ओर से शहरी क्षेत्र के लोगों से आपत्ति का आवेदन मांगा गया था. आपत्तियों के निराकरण के बाद डीएम राजीव रौशन द्वारा नये दर लागू करने पर स्वीकृति की मुहर लगा दी
गयी है.
जिला अवर निबंधक निगम प्रकाश ज्वाला ने बताया कि व्यावसायिक श्रेणी की जमीन पर औसतन 25 फीसदी तो आवासीय मेन रोड में 10 से 15 फीसदी एवं पूर्णत: आवासीय श्रेणी की जमीन के निबंधन शुल्क में औसतन 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है.
